Sonu Nigam के साथ Mumbai में हुई धक्का मुक्की, MLA के बेटे पर मामला दर्ज

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई के चेंबूर में धक्का मुक्का करने का मामला सामने आया है। खुद सिंगर सोनू निगम ने चेंबूर पुलिस थाने जाकर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है

Sonu Nigam Chembur Concert: हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई के चेंबूर में धक्का मुक्का करने का मामला सामने आया है। खुद सिंगर सोनू निगम ने चेंबूर पुलिस थाने जाकर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक सोनू निगम मुंबई के चेंबूर में आयोजित एक लाइव म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। सोनू निगम के लाइव परफॉर्मेंस के बाद शिवसेना उध्दव गुट के विधायक प्रकाश फटेरपेकर के बेटे ने सिंगर से सेल्फी की डिमांड की और सिंगर की मैनेजर से भी बत्तमीजी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद विधायक के बेटे के साथ कुछ लोगों ने सोनू निगम से सेल्फी लेने के चक्कर में मंच की सीढ़ियों पर चढ़े और वहां हुई सिंगर के साथ धक्का मुक्की में कुछ लोग नीचे गिर गए। हालाकि इस धक्का मुक्की में सिंगर सोनू निगम तो बाल बाल बच गए लेकिन उनके उस्ताद के बेटे को इस दौरान गिरने से चोटें आई हैं। जिन्हे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समित ठक्कर नाम के एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर घटना के वीडियो और FIR Copy शेयर की है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें लोगों को गिरते हुए और सिंगर के साथ धक्का मुक्की की घटना को आसानी से देखा जा सकता है। सिंगर सोनू निगम ने भी इस घटना की पुष्टि की है। लेकिन उनका कहना है कि वो बात करने की स्थिति में नहीं है।

खबरों की माने तो देर रात सोनू निगम चेंबूर पुलिस थाने गए और हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सिंगर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एमएलए प्रकाश फटेरपेकर के बेटे स्वप्निल व अन्य के खिलाफ मामला आईपीसी की धारा 341,323,337 के तहत मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सोनू निगम से धक्का मुक्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे सियासी मुद्दा करार देकर उध्दव ठाकरे की आलोचना कर रहे हैं। शिवसेना उध्दव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हालाकि इसका खंडन किया है और मुंबई पुलिस से अपील की है कि गलत खबर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले।

जानकारी के मुताबिक घायल हुए शख्स की पहचान सिंगर सोनू निगम के उस्ताद का बेटा रब्बानी खान के रूप में हुई है। जो सिंगर को बचाने की कोशिश में 7 फिट नीचे गिर गए। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: Sara Ali Khan को भोलेनाथ मंदिर में देख भड़के लोग, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Latest Posts

spot_img

you may like