Sidharth Shukla के लिए रिलीज हुए नए सांग में Sonia Rathee ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा!

तेरे नाल', 'मेरे लिए' और 'क्या किया है तूने' जैसे तीन गाने लॉन्च करने के बाद, जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं, अब सबसे प्रसिद्ध फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने म्यूजिक एल्बम से एक और रोमांटिक गीत 'तेरी होगइयां' रिलीज़ कर दिया है।

सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत ऑल्ट बालाजी का नवीनतम रोमांस ड्रामा, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ को इसके भावपूर्ण संगीत और सुखदायक कम्पोजीशन के लिए भी खूब सरहाया जा रहा है।

‘तेरे नाल’, ‘मेरे लिए’ और ‘क्या किया है तूने’ जैसे तीन गाने लॉन्च करने के बाद, जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं, अब सबसे प्रसिद्ध फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने म्यूजिक एल्बम से एक और रोमांटिक गीत ‘तेरी होगइयां’ रिलीज़ कर दिया है।

जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, गीत एक शांतिपूर्ण रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें एक फ्रेश पंजाबी तड़का है। विशाल मिश्रा द्वारा रचित और गाया गया और उनके व कौशल किशोर द्वारा लिखा गया, यह गीत सोनिया के करैक्टर रूमी द्वारा अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के लिए उनके प्यार के कबूलनामे को दर्शाता है।

ये भी पढ़े: फुट-फूटकर रोते हुए अभिनेत्री Nisha Rawal ने दिखाई अपने चोट की तस्वीरें, बोलीं- ‘करण ने मेरा सिर पकड़ा और…’

Latest Posts

spot_img

you may like