17 में टॉप एक्ट्रेस, 18 में शादी और 21 की उम्र में मां बन गई थीं ये हीरोइन, बॉलीवुड छोड़ने पर आज भी है पछतावा!

सोनम खान को आखिरी बार 1994 में रिलीज हुई फिल्म में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने राजीव राय के साथ शादी रचा ली और बॉलीवुड दुनिया को अलविदा कह दिया।

80 और 90 के दशक में अपनी दिलकश अदाओं और शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनम खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यूं तो सोनम ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन जल्द ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया। अब पहली बार सोनम खान ने करियर छोड़ने के बारे में बातचीत की। साथ उन्होंने बताया कि उन्हें इसका पछतावा है।

छोटी सी उम्र में बनी टॉप एक्ट्रेस
दरअसल, सोनम खान ने बहुत छोटी सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने का श्रेय मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा को जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनम खान का असली नाम बख्तावर खान है लेकिन बाद में उन्हें यश चोपड़ा ने सोनम नाम दिया और इसी नाम से वह दुनिया भर में मशहूर हुई। बता दे सनम खान ‘त्रिदेव’,’विजय’, ‘अजूबा’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। उनकी पहली फिल्म ‘विजय’ थी जो साल 1988 में रिलीज हुई थी इस फिल्म में वह ऋषि कपूर के साथ नजर आई थी।

करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड
सोनम खान को आखिरी बार 1994 में रिलीज हुई फिल्म में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने राजीव राय के साथ शादी रचा ली और बॉलीवुड दुनिया को अलविदा कह दिया। जब सोनम खान ने 3 साल के करियर में ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया तो यश चोपड़ा उनके इस फैसले के खिलाफ थे। उन्होंने अभिनेत्री को कहा था कि वह अपना कैरियर पिक पर छोड़ रही है, इसके बाद बाद वह पछ्तायेगी। सोनम 18 साल की थी जब उन्होंने राजीव राय से शादी रचा ली थी और 21 की उम्र में वह बेटे की मां बन गई थीं।

अभिनेत्री को है पछतावा?
अब अभिनेत्री ने कहा कि, “शादी से पहले मुझे सलमान खान के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी। मुझे सलमान की बागी ऑफर हुई, यश चोपड़ा जी ने मुझे आइना ऑफर की, जिसे आखिरकार अमृता सिंह जी ने किया। यश चोपड़ा ने मुझसे कहा, ‘शादी मत करो, तुम गलती कर रही हो।’ लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी।”

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, “कुछ भी हो जाये, किसी भी महिला को काम नहीं छोड़ना चाहिए। चाहे वह किसी पॉपर से शादी करे या फिर अरबपति से, एक महिला को कभी अपने काम को नहीं त्यागना चाहिए क्योंकि वह अपनी पहचान को त्याग देती है। यह बहुत बड़ी गलती थी।”

ये भी पढ़ें: जब Mithun के चक्कर में खतरे में पड़ गई थी Rishi Kapoor की जान, छोटे से झूठ ने खड़ी कर दी थी मुसीबत!

Latest Posts

spot_img

you may like