Sonam Kapoor ने मुंबई का आलीशान अपार्टमेंट 32 करोड़ रुपये में बेचा

Sonam Kapoor News: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपना मुंबई स्थित अपार्टमेंट 32 करोड़ 5 लाख रुपये में बेच दिया है| सोनम कपूर का यह अपार्टमेंट मुंबई के बीकेसी में मौजूद है| उन्होंने यह अपार्टमेंट साल 2015 में सनटेक सिग्नेचर आयलैंड से ख़रीदा था। एक्ट्रेस के इस घर की कई खासियतें हैं। इस आलीशान अपार्टमेंट की बालकनी से मुंबई का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के इस अपार्टमेंट को एसएमएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि ने ख़रीदा है।

सोनम कपूर यह घर बेहद शानदार और आलीशान है। इसमें एक स्विमिंग पूल भी है जिसका टेम्प्रेचर आप कंट्रोल कर सकते है| इसके अलावा इसमें एक हेल्थ क्लब, स्टेट ऑफ आर्ट जिम, एक मिनी थिएटर और एक बड़ा गार्डन है। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए और काम करने के लिए अलग-अलग जगह भी बहुत जगह है। इस घर के साथ 4 वाहनों के लिए पार्किंग भी उपलब्ध होगी। सोनम का ये अपार्टमेंट तीसरी मंजिल पर है. इसका क्षेत्रफल 5000 वर्ग फुट से अधिक है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर ने यह अपार्टमेंट साल 2015 में 17-18 करोड़ रुपये में खरीदा था| अब सोनम ने इस अपार्टमेंट को 7 साल बाद 60,000 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से बेचा है। इस वजह से एक्ट्रेस को डेढ़ गुना से ज्यादा का मुनाफा हुआ है| हालांकि इस डील पर सोनम कपूर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सोनम कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी है। उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद को एक बेटा है, जिसका नाम वायु है। सोनम कपूर ने साल 2007 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था| लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। सोनम की आखिरी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। सोनम जल्द ही ‘ब्लाइंड’ से वापसी करने जा रही है।

ये भी पढ़े: बॉलीवुड के किंग खान की Pathaan का विरोध जारी, अहमदाबाद में इस संगठन ने थियटर मालिक को भी धमकाया

Latest Posts

spot_img

you may like