Zaheer Iqbal से पहले इन स्टार्स संग रहा Sonakshi Sinha का अफेयर, एक से होते-होते रह गई शादी!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक दूसरे के साथ है. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वैसे सोनाक्षी-जहीर ने अभी तक अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग स्टार कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाने वाली है, यह भी कहा जा रहा है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके भाई लव सिंह इस शादी से खुश नहीं है और एक्ट्रेस कोर्ट मैरिज करने वाली है, हालांकि अभी तक अभिनेत्री की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दे जहीर इकबाल से पहले भी सोनाक्षी सिन्हा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। तो चलिए जानते हैं सोनाक्षी के अफेयर्स के बारे में..

आदित्य श्रॉफ
सोनाक्षी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो सबसे पहले उनका नाम मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि इन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन किसी कारणवश इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद यह हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

बंटी सचदेवा
इसके बाद सोनाक्षी का नाम सोहेल खान की पत्नी के भाई बंटी सचदेवा के साथ जुड़ा। रिपोर्ट के माने तो बंटी और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे से शादी भी करने वाले थे, लेकिन अचानक इनका भी ब्रेकअप हो गया। बता दें, इस ब्रेकअप की घोषणा खुद सोनाक्षी सिन्हा ने की थी।

शाहिद कपूर
इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘आर. राजकुमार’ में काम किया। कहा जाता है कि इस फिल्म में काम करने के दौरान सोनाक्षी और शाहिद एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों ने ही इस तरह की खबरों को अफवाह बताया।

अर्जुन कपूर
इसके बाद सोनाक्षी का नाम जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। दरअसल, अर्जुन और सोनाक्षी ने फिल्म ‘तेवर’ में एक साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी के दौरान यह दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। हालांकि बाद में इनका रिश्ता भी जल्द ही टूट गया।

जहीर इक़बाल
इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी में जहीर इकबाल की एंट्री हुई। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ है और अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वैसे तो सोनाक्षी और जहीर ने अभी तक अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया, लेकिन इन दिनों दोनों की शादी काफी लाइमलाइट में है।

ये भी पढ़ें: ‘अफवाहें सच है…’ छपे Sonakshi Sinha की शादी के कार्ड! इस दिन दूसरे धर्म में शादी रचाएंगी एक्ट्रेस?

Latest Posts

spot_img

you may like