Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी सिन्हा ने चुप चाप कर ली सगाई, तस्वीर देख फैंन्स हुए हैरान 

Sonakshi Sinha Engagement: बॉलीवुड की दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने कर ली है सगाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कई दिन से खबरें थी कि एक्ट्रेस जल्द शादी करने वाली हैं। ऐसे में फैंस भी सोनाक्षी सिन्हा को शादी करते देखना चाहते थे। लेकिन अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर की हैं, जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से इंगेजमेंट कर ली हैं। इसी के साथ इस तस्वीर के साथ जो उन्होंने कैप्शन लिखा है उसके बाद तो फैंस लगातार उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। 


दरअसल आपको बता दे कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Engagement) ने अपने इंस्टाग्राम पर 3 ऐसी तस्वीर शेयर की हैं जिनमें वह अपना रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने किसी शख्श का हाथ भी पकड़ा है। इस रिंग को इंगेजमेंट रिंग कहा जा रहा हैं। हालांकि उन्होंने किसका हाथ पकड़ा है यह उस फोटो में शख्श का चेहरा तो नहीं दिख रहा हैं। उनके हाथों की यह रिंग देखकर अब फैंन्स यही कयास लगा रहे है की एक्ट्रेस ने सगाई कर ली हैं और अब जल्द ही शादी भी करेंगी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, मेरे लिए यह बेहद ही बड़ा दिन हैं। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच हो रहा है। और मैं यह सब आपके साथ शेयर करने के लिए वेट नहीं कर सकती।’


सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट के बाद लगातार सेलेब्स और फैंन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दे कि अनन्या बिरला ने सोनाक्षी एक इस पोस्ट पर केमत कर लिखा,’वोहो….” तो वही शिबानी दांडेकर ने लिखा, ‘कॉन्ग्रैचुलेशन्स.. सोनाक्षी लव यू सो मच।’  फैंस लगातार सोनाक्षी के इस पोस्ट पर अपने केमंत और लाइक्स से प्यार बरसाकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वही हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किस शख्श  के साथ सगाई की है। क्योंकि इस पोस्ट में सोनाक्षी ने अपने पार्टनर का चेहरा रिवील नहीं किया हैं। 


यह भी पढ़े: KGF 2 Box Office Collection: केजीएफ चैप्टर 2 से यश ने तोडा राम चरण और जूनियर एन टी आर की आरआरआर का यह रिकॉर्ड 

Latest Posts

spot_img

you may like