ना शादी में, ना रिसेप्शन में, कही नहीं दिखे Sonakshi के भाई, क्या बहन की शादी से खुश नहीं है लव-कुश?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल ने अपने परिवार की मौजूदगी में 23 जून को कोर्ट मैरिज की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में 23 जून को कोर्ट मैरिज की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हर तरफ सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव-कुश की बातें चल रही है। जहां उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी में शामिल हुए तो सोनाक्षी के दोनों भाई शादी में नहीं दिखाई दिए और ना ही रिसेप्शन पार्टी से उनकी कोई तस्वीर सामने आई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यह चर्चा हो रही है कि क्या अभी तक सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई की नाराजगी खत्म नहीं हुई है?

पहले पिता और अब भाई नाराज?
गौरतलब है कि शुरुआत से ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी विवादों का हिस्सा रही है। इससे पहले कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा को उनकी बेटी की शादी के बारे में पता ही नहीं था। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह अपनी बेटी की शादी से खुश है और उनकी एक ही बेटी है। ऐसे में वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होंगे। इसके बाद उनके दोनों भाई लव-कुश ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट डालें जिससे यह साफ़ जाहिर हो रहा था कि वह अपनी बहन की शादी से खुश नहीं है, लेकिन इस पर उन्होंने मीडिया के सामने बोलने से इनकार कर दिया।

दोनों परिवार हुआ शामिल
अब जब 23 जून को सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज की तो यहां पर दोनों परिवार शामिल हुए। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा बहुत खुश नजर आई तो वहीं जहीर इकबाल के माता-पिता भी दिखाई दिए लेकिन कहीं पर भी सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव कुश नहीं दिखाई दिए। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी तक सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई लव कुश की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। खैर फैंस को इंतजार है कि, जल्द ही सोनाक्षी अपने भाइयों के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करें।

ये भी पढ़ें: 23 जून को नहीं हो रही Sonakshi और Zaheer की शादी, पिता Shatrughan Sinha ने किया खुलासा!

Latest Posts

spot_img

you may like