क्या अपने पिता शत्रुघ्न की गर्लफ्रेंड रीना रॉय की बेटी हैं सोनाक्षी? हूबहू मिलती शक्ल, पहली दफा लोग भी खा गए थे धोखा!

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का एक लंबे समय तक अफेयर रहा है। दोनों की जोड़ी ने जहां सुनहरे पर्दे पर खूब लाइमलाइट लूटी तो निजी जिंदगी में इस भी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय का नाम तो आपने सुना ही होगा? रीना रॉय ने 70 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया है। उनकी खूबसूरती, डायलॉग डिलवरी और उनके नशीले नैन उन दिनों काफी चर्चा में रहते थे। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी। आज भले ही रीना किसी फिल्म में नजर ना आती हो लेकिन उनकी बातें अक्सर होती है। वही मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनका अफेयर भी खूब सुर्ख़ियों में रहा। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी हद तक रीना राय से मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का राज क्या है?

शत्रुघ्न से शादी करना चाहती थी रीना
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का एक लंबे समय तक अफेयर रहा है। दोनों की जोड़ी ने जहां सुनहरे पर्दे पर खूब लाइमलाइट लूटी तो निजी जिंदगी में इस भी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन यह मुमकिन न हो सका। इसके बाद यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए। रीना रॉय से अलग होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की शादी पूनम सिन्हा से हुई। इसके बाद उनके घर बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ।

रीना से क्यों मिलती है सोनाक्षी?
हैरान कर देने वाली बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल रीना राय से मिलती है। जब सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म ‘दबंग’ में देखा गया था तो उनको देखकर हर कोई चौंक गया था। इतना ही नहीं बल्कि उनके नैन नक्ष, उनके बात करने का तरीका, चलने का अंदाज पूरा का पूरा रीना राय से मेल खाता है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे थे कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की बेटी है? क्या इन दोनों ने अपने कुछ राज छुपाए हैं? उन दिनों तरह-तरह की बातें मीडिया में होने लगी।

जब यह बातें हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो खुद सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर बयान देते हुए कहा था कि, ‘यह सिर्फ एक इत्तेफाक है। कभी-कभार ऐसा हो जाता है। उदाहरण के लिए, जीतेंद्र की मां और उनकी मां जुड़वां बहनें लगती हैं।’ बता दें, रीना रॉय की शादी मशहूर पाकिस्तान क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ हुई थी। हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया। फिलहाल रीना रॉय अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती है।

ये भी पढ़ें: Shatrughan Sinha का करियर बर्बाद करने में किसका हाथ? अमिताभ-धर्मेंद्र की बताई असलियत, बोले-उन्होंने मुझसे ज्यादा…

Latest Posts

spot_img

you may like