Slesha Mishra भोजपुरी फिल्म लव कनेक्शन के बाद अब “भाभी की बारात” फिल्म से मचाएंगी धमाल, फिल्म की शूटिंग हो गई है पूरी

एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा लव कनेक्शन की अपार सफलता के बाद अब 'भाभी की बारात' फिल्म से भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन पर धमाल और अपने फैन्स के दिलों की धड़कन को बढ़ाने जा रही हैं

Slesha Mishras Bhabhi Ki Baarat Movie Shooting: एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा का नाम अब भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस लव कनेक्शन की अपार सफलता के बाद अब ‘भाभी की बारात’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन पर धमाल और अपने फैन्स के दिलों की धड़कन को बढ़ाने जा रही हैं। खबर है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बैक टू बैक कई फिल्मो में अपने अभिनय से लोगो का मनोरंजन करने वाली श्लेषा मिश्रा इन दिनों अपनी नयी फिल्म ‘भाभी की बारात’ को लेकर काफी व्यस्त है.

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हाल ही में मुंबई में की गई है। जिसके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर श्लेषा मिश्रा काफी उत्त्साहित है क्योंकि फिल्म में उनकी भूमिका बेहद ही खास और दिल के छू जाने वाली है।यही नहीं श्लेषा मिश्रा की फिल्म ‘अत्तीत एक प्रेम कथा’ भी मार्च में जिओ सिनेमा पर रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म में श्लेषा मिश्रा के साथ रितेश पांडे नजर आएँगे।

श्लेषा मिश्रा की यह फिल्म लंदन में शूट की गई है और आपको बता दे के फिल्म में श्लेषा और रितेश की शानदार और रोमैंटिक कैमस्ट्री देखने को मिलेगी। वही 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव कनेक्शन’ के दूसरे पार्ट को लेकर भी श्लेषा काफी ज्यादा उत्तसाहित है। ‘लव कनेक्शन 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द यह फिल्म भी लोगो के बीच धमाल मचाने वाली है । ‘लव कनेक्शन’ में श्लेषा मिश्रा के साथ रवि त्रिपाठी’ और राकेश बाबू नजर आई थी और फिल्म के दूसरे पार्ट में भी यह तिकड़ी साथ में नजर आएगी।

काफी कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली श्लेषा मिश्रा अपनी सफलता का श्रेय अपने फैंस को देती है। श्लेषा का मानना है कि फैंस उन्हें हमेशा से सपोर्ट करते आये है और यही वजह है कि वे अक्सर ही अच्छे प्रोजेक्ट्स का चुनाव करती है। फिल्मों के अलावा श्लेषा मिश्रा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। अक्सर ही वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। उम्मीद है कि श्लेषा मिश्रा की फिल्में जल्द ही रिलीज हो और सिनेमा घरों में धमाल मचाए।

ये भी पढ़े: Pawan Singh के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर निर्देशक Devendra Tiwari का खुलासा, बोले जनता चाहती है कि…

Latest Posts

spot_img

you may like