Pathaan की कामयाबी के बाद Director सिध्दार्थ आनंद की बल्ले बल्ले, अब Next War 2 या Pathaan 2

रिपोर्ट्स की माने तो सिध्दार्थ को साउथ के कई मेकर्स से ऑफर आ रहे हैं। जिनमें एक फिल्म प्रभास और ऋतिक रोशन के लीड रोल वाली भी है

Siddharth Anand Next Project: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान की जबरदस्त कामयाबी के बाद जहां यशराज फिल्म्स इसी जोनर के कई और प्रोजक्ट्स की तैयारी कर रहा है। वहीं निर्देशक सिध्दार्थ आनंद को भी कई ऑफर मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सिध्दार्थ को साउथ के कई मेकर्स से ऑफर आ रहे हैं। जिनमें एक फिल्म प्रभास और ऋतिक रोशन के लीड रोल वाली भी है। पर अभी इसे लेकर कनफर्मेशन नहीं है। उधर निर्देशक सिध्दार्थ आनंद बॉलीवुड में भी कई प्लानिंग कर रहे हैं।

खबर है कि सिध्दार्थ आनंद ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म वॉर के सीक्वेल पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। ऋतिक रोशन ने वॉर 2 को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है लेकिन इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ होंगे या नहीं इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। पर इतना तो तय है कि वॉर 2 के निर्देशन की कमान सिध्दार्थ आनंद के पास ही रहेगी। ये तभी स्पष्ट हो पाएगा, जब फिल्म मेकिंग कंपनी इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।

वैसे पठान 2 की आधिकारिक घोषणा फिल्म मेकिंग कंपनी की तरफ से की जा चुकी है लेकिन इससे जुड़ी और तमाम जानकारियां आनी बाकी हैं। मसलन इसकी नेक्स वेंचर की स्टार कास्ट क्या होगी। इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब ऐसे में सिध्दार्थ आनंद पहले वॉर 2 पर काम करेंगे या पठान 2 पर इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही यशराज फिल्म्स अपने इन नये प्रोजक्ट्स को लेकर ऐलान करेगा। वैसे जहां तक बात शाहरूख खान की है। तो वो अभी जवान और राज कुमार हिरानी की डंकी में बिजी हैं। इसके बाद ही किंग खान कोई नया प्रोजक्ट साइन करेंगे।

पठान की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपने अगले प्रोजक्ट पर जुट गई हैं तो वहीं जॉन अब्राहम भी नई तैयारियों में हैं। अब देखना ये है कि यशराज फिल्म्स का अगला प्रोजक्ट स्पाई सीरीज की फिल्म होती है या फिर रोमांटिक फिल्म से नई शुरूआत होती है। वैसे सलमान खान के साथ यशराज की फिल्में आने बाकी हैं।

ये भी पढ़े: खत्म हुआ इंतजार, जल्द ही बड़े परदे War 2 से धमाका करेंगे Hrithik Roshan

Latest Posts

spot_img

you may like