Shilpa Saklani Apurva Agnihotri Kushal Punjabi: फिल्म इंडस्ट्री के कपल शिल्पा सकलानी और अपूर्व अग्निहोत्री जोकि अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर खबरों में बने रहते हैं। इन दोनों फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में अपना एक अलग नाम बनाया है। इसी बीच इन दोनों ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेता कुशल पंजाबी के सुसाइड को लेकर बातचीत की है।
आपको बता दें कि, अभिनेता कुशल पंजाबी ने साल 2019 में मुंबई स्थित अपने घर में खुदखुशी कर ली थी। कुशल के सुसाइड को लेकर ही अपूर्व ने भावुक होकर बोला कि, ‘’कुशल हमारा बहुत अच्छा दोस्त था। जब कुशल की सुसाइड की खबर मैंने सुनी तो काफी भावुक और गुस्सा हो गया था कि वह ऐसा कैसे कर सकता है। इसके अलावा इस खबर को सुनकर शिल्पा तो बहुत रोई थी। एक समय ऐसा लगा कि क्या कुछ हमारी भी गलती रही कि हम उसके मानसिक स्थिति को नहीं समझ पाए, जो उसने ऐसा कदम उठाया।’’
अपूर्व और शिल्पा ने सुसाइड से पहले कुशल की मानसिक के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘’कुशल हमारे साथ रहना चाह रहा था। उसने हमसे बोला भी था कि वे अपने घर को छोड़कर हमारे एरिया में एक घर लेगा और हम दोनों के साथ रहेगा। कुशल का मानना था कि अगर वह हमारे साथ रहेगा तो वे काफी खुश रहेगा और उसे डिप्रेशन जैसा कुछ भी महसूस नहीं होगा। सुसाइड से एक महीने पहले वह काफी खुश था।’’
इसी पर बातचीत करते हुए शिल्पा ने कहा कि, मुझे लगता है कि वे अपनी टूटी शादी से काफी दुखी था। इसके अलावा बच्चे से दूर रहने के दुख ने भी उसकी मानसिक स्थिति पर काफी असर डाला था। टूटी शादी ने उसके दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला था। इसके बारे में उसने हमसे बातचीत भी की थी और वे इससे उभरे ने की कोशिश भी कर रहा था। लेकिन पता नहीं उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

