Shehzada का दूसरा गाना Chedkhaniyan रिलीज, Kartik और Kriti का रोमांटिक अंदाज दिखा

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का दूसरा गाना छेड़खानियां रिलीज हो गया है। इस गाने में कार्तिक और कृति की दमदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी डांस करते नजर आ रहे हैं

Chedkhaniyan Song Out: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं आज फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम ‘छेड़खानियां’ (Chedkhaniyan) है और यह एक वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने में कार्तिक और कृति की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्तिक और कृति का छेड़खानियां एक वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने में कार्तिक और कृति की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही गाने का हुक स्टेप पसंद आ रहा है। गाने में कृति स्काई ब्लू लहंगे में डांस कर रही हैं। वहीं कार्तिक भी डार्क ब्लू कुर्ते में जमकर डांस कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो को कार्तिक और कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि प्रीतम ने इसे कंपोज किया है और गणेश आचार्य ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।

शहजादा का पहला गाना ‘मुंडा सोना हूं’ पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था। दर्शकों ने इस गाने को खूब प्यार दिया है। इस गाने को अब तक 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में कृति सेनन बोल्ड अवतार में नजर आईं। शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरमूलू का हिंदी रीमेक है। अलावैकुंठपुरमुलू एक तेलुगु हिट फिल्म है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। वहीं तब्बू ने भी इसमें मुख्य किरदार निभाया था।

फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कार्तिक और कृति की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों लुका छुपी में साथ काम कर चुके हैं। शहजादा का निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है। वरुण धवन द्वारा निर्देशित शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ये भी पढ़े: Fukrey 3 की रिलीज डेट हुई तय, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, लेकिन फिल्म में नहीं होंगे ‘जफर भाई’ उर्फ Ali Fazal

Latest Posts

spot_img

you may like