Sheezan Khan साुथ अफ्रीका में Khatron Ke Khiladi 13 के सेट पर बने अली बाबा, कहा मैं ही अली था और अली हूं

शीजान अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। गुजिस्ता दिनों शीजान के कई फोटोज व वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें वो इस शो के दूसरे प्रतियोगियों के साथ साउथ अफ्रीका में एंज्वॉय कर रहे हैं

Sheezan Khan Wears Ali Baba Costume: टीवी शो अली बाबा दास्तान ए काबुल और इसके बाद तुनिषा शर्मा सुसाइड केस से सुर्खियों में आए शीजान खान इस वक्त खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं। शीजान खान ने यहां तक पहुंचने के लिए कई तरह की कानूनी पेंचिदगियों का सामना किया है। शीजान अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। गुजिस्ता दिनों शीजान के कई फोटोज व वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें वो इस शो के दूसरे प्रतियोगियों के साथ साउथ अफ्रीका में एंज्वॉय कर रहे हैं।

शीजान खान ने अब अपने पसंदीदा शो अली बाबा का कॉस्ट्यूम पहनकर सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दे कि इसी कास्ट्यूम ने उन्हे पहचान दिलाई है। तुनिषा शर्मा की दुखद मौत के बाद शीजान बहुत बुरे दौर से गुजरे हैं। अब वो खतरों के खिलाड़ी 13 शो की शूटिंग के लिए पूरे जोश के साथ अफ्रीका में हैं। शीजान ने अली बाबा का पोशाक पहनकर अपने पिछले दिनों के विवाद का जिक्र कर कहा है कि ये किरदार उनके दिल के काफी करीब है। शीजान खान ने एक मेसेज साझा करते हुए कहा कि आज भी जब मैं कहीं जाता हूं, तो लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं शो क्यों छोड़ दिया। तो मैं इस पर जवाब देता हूं कि मैं शो छोड़ा नहीं है। बल्कि एक बंधन को तोड़ दूसरे बंधन में बध गया हूं।

शीजान खान ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि एक कलाकार की यही खूबी होती है कि वो एक बंधन से दूसरे बंधन में बंध जाता है। आपने आपको एक जगह रोकता नहीं है। आगे बढ़ता रहता है और बढ़ना भी चाहिए। यही तो कला है। इससे पहले शीजान खान को लेकर खतरों के खिलाड़ी 13 की एक प्रतियोगी अंजुम फकीह ने शीजान खान को भाई कहा था। इसके अलावा दूसरे प्रतियोगियों के साथ भी शीजान खान वहां काफी घुल मिल गए हैं।

आपको बता दें कि अली बाबा दास्तान ए काबुल की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड के बाद हालात बदल गए थे। शीजना को पुलिस ने तुनिषा के केस में गिरफ्तार कर लिया था और वो कई महीनों तक जेल में थे। मार्च में कोर्ट ने शीजान को जमानत दी है। जिसके बाद वो धीरे धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद शीजान खान का ये पहला शो है। जिसमें वो नजर आएंगे। अब देखना ये है कि शीजान की जर्नी खतरों के खिलाड़ी 13 के सीजन में कहां तक चलती है।

ये भी पढ़े: Aditya Singh Rajput Death Case में सामने आए कई चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस जांच में जुटी

Latest Posts

spot_img

you may like