आपके दिल को छू लेगा Sheezan Khan की मां का Tunisha के नाम ये इमोशनल मैसेज

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अगर आज हमारे बीच होती तो 21 साल ही होती। अभी पिछले महीने 24 दिसंबर को टीवी की इस टैलेंटेड एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था। तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान पुलिस कस्टडी में हैं और मामले की जांच की जा रही है। इस बीच दोनों परिवारों ने अपने अपने दावे कर अपने बच्चों को इनोसेंट बताने की कोशिश भी की है। इधर तुनिषा को लेकर रोज़ कुछ न कुछ खबरें मीडिया में आ रही हैं । एक ऐसी ही खबर तेज़ी में वायरल हो रही है, जिसमें शीजान खान की मां कहकशां ने तुनिषा को उसके 21वें जन्मदिन के मौके पर याद किया है।

कल यानि 4 जनवरी को तुनिषा का बर्थडे था। इस मौके पर शीज़ान की मां ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दिल को छू लेना वाली बात लिखी है। वो लिखती हैं कि, मेरा बच्चा आज तुझे 12 दिन हो गए, लेकिन सब्र नहीं आ रहा है।  तू और तेरी खूशबू तेरी यादें, इस घर के हर हिस्से में बसी हुई हैं। आज के दिन का हम सब बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। हम तुझे इस बार वैसा ही बर्थडे सरप्राइज देना चाहते थे जैसा कि तूने अपने डैडी के साथ मनाया था। जिस बर्थडे को तू मिस करती थी। जाने से पहले उस दिन तुने मुझे इतनी बार सॉरी क्यों बोला अब समझ में आया। और हां मैं यानि तेरी अम्मा और तेरी आपी हमेशा तेरे लिए खड़े हैं। मेरा बच्चा मुझे सुकून इस बात का है कि जितने टाइम तू हमारे साथ रही। हम तुझे वो प्यार, वो सुकून , वो खुशी दे सके जो तू डिजर्व करती थी। हैपी बर्थडे मेरा बच्चा 04-01-2023

इसके साथ ही शीजान की मां ने तुनिषा के आखिरी चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जो तुनिषा ने 12 अक्टूबर को लिखा था..तुनिषा के मुताबिक, जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा होगा, तो मुझे पता है कि आप और आपी हमेशा खड़े रहोगे। बहुत प्यार करती हूं आप दोनों से। फिक्र न करें सब ठीक होगा। मैं यहीं हूं आपके पास।

आपको बता दें कि तुनिषा शीजान की मां कहकशां और बहन फलक से काफी क्लोज थी। तुनिषा शीजान खान के साथ अलीबाबा में काम कर रही थी और इसी टीवी शो के सेट पर काम करते हुए तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूप में ही सुसाइड कर लिया था। उम्मीद ये की जा रही है कि तुनिषा ने ये चैट ब्रेकअप के बाद किया होगा। कहा ये जा रहा है कि दोनों ने ऐज गैप और अलग धर्म की वजह से ब्रेकअप किया था। बहरहाल अभी इस मामले में किसी भी नतीजे पर पहुंचा जल्दबाजी होगी क्योकि मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़े: Uorfi Javed ने नये साल पर बोल्ड ड्रेसिंग के लिए एक महिला नेता को किया चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो अपनी इनकम सार्वजनिक करो

Latest Posts

spot_img

you may like