बेशुमार दौलत के मालिक हैं Shatrughan Sinha, लेकिन बेटी Sonakshi को नहीं देंगे फूटी कोढ़ी! जानें क्या है वजह?

शत्रुघ्न सिन्हा हिंदी सिनेमा के एक मशहूर कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह कमाई के मामले में भी इंडस्ट्री में सबसे आगे है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते बिगड़ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी शामिल नहीं होंगे। हालांकि इसी बिच शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले जमाई जहीर इकबाल के साथ दिखाई दिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी संपत्ति में से हिस्सा देने के लिए इंकार कर चुके हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इतनी है शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति
जैसा कि शत्रुघ्न सिन्हा हिंदी सिनेमा के एक मशहूर कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह कमाई के मामले में भी इंडस्ट्री में सबसे आगे है। भले ही इन दिनों शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में काम नहीं करते लेकिन राजनीति में एंट्री करने के बाद वह बेशुमार दौलत के मालिक बन चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो शत्रुघ्न सिन्हा के पास करीब 190 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। शत्रुघ्न सिन्हा के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है जिनमें एंबेसडर कार, मारुति टोयोटा इनोवा, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा स्कार्पियो जैसी गाड़ी शामिल है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। उनके पास मुंबई, पटना, देहरादून और दिल्ली समेत 201 करोड़ का घर है। इसके अलावा वह सांसद के रूप में अच्छी खासी कमाई करते हैं।

क्या बोले थे शत्रुघ्न सिन्हा?
बता दे एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ये कुबूल कर चुके हैं कि वह अपने बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी संपत्ति का हिस्सा नहीं देंगे। दरअसल, उनका कहना है कि, उनकी बेटी सोनाक्षी खुद मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ी एक्ट्रेस बन गई है और वह खुद भी उनकी संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती।

एक्टर ने कहा था कि, “मैं मेरी सम्पति में से सोनाक्षी को कुछ भी नहीं दूगा क्योंकि सोनाक्षी के ख़ुद आज अपने पैरों पर खड़ी हो गई है और उसके पास किसी भी चीज़ की कमी नहीं है। मैं अपनी संपत्ति का बंटवारा अपने दोनों बेटे लव और कुश के बीच में करूगा।”

ये भी पढ़ें: ‘वो चाहते हैं मैं कभी शादी न करु…’ पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर Sonakshi Sinha का बयान वायरल!

Latest Posts

spot_img

you may like