Shashi Kapoor की स्माइल पर लड़कियां थी फिदा, वाइफ Jennifer की मौत से लगा था गहरा सदमा

शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के तीनों बेटों में सबसे खूबसूरत थे। कहते हैं कि शशि की खूबसूरती देख कई हीरोइनें उनपर देखते ही फिदा हो जाती थी। ये भी कहा जाता है कि इटली के एक अभिनेत्री जीना लोलोब्रिजीडा शशि की मुस्कुराहट पर फिदा हो गई थी

Shashi Kapoor Birth Anniversary: गुजरे जमाने के सदाबहार अभिनेता शशि कपूर की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर फैन्स अपने चहेते सितारों को याद कर रहे हैं। 18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्मे शशि कपूर का असली नाम बलबीर राजकपूर था। मां ने प्यार से उन्हे शशि बुलाना शुरू किया और इसके बाद उनका नाम शशि कपूर हो गया। शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के तीनों बेटों में सबसे खूबसूरत थे। कहते हैं कि शशि की खूबसूरती देख कई हीरोइनें उनपर देखते ही फिदा हो जाती थी। ये भी कहा जाता है कि इटली के एक अभिनेत्री जीना लोलोब्रिजीडा शशि की मुस्कुराहट पर फिदा हो गई थी। इतना ही नहीं फिल्म कश्मीर की कली की शूटिंग के वक्त सेट पर शर्मिला टैगोर जब भी शशि को देखती वो लाइन ही भूल जाती थी।

एक ओर जहां शशि कपूर की खूबसूरती और स्माइल पर लड़कियां फिदा हो जाती थी वहीं शशि कपूर का दिल एक विदेशी लड़की जेनिफर कैंडल पर आ गया और फिर शशि कपूर ने जेनिफर से शादी कर ली। शादी के बाद शशि कपूर ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। शुरूआती दौर में मुश्किल हुई, कई फिल्मों में बतौर सहायक काम किया बाद में यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र से बतौर लीड हीरो फिल्म करियर का आगाज़ किया। शुरूआती दौर की फिल्में फ्लॉप रही। एक दौर ऐसा भी था कि कोई हीरोइन उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थी। ऐसे में अभिनेत्री नंदा ने उनका साथ दिया और उनके साथ 1965 में रिलीज हुई फिल्म जब जब फूल खिले कामयाब रही और यहीं से शशि कपूर की किस्मत का सितारा चमक गया। कहते हैं नंदा ने शशि कपूर के साथ 8 फिल्में साइन की थी। दोनों एक दूसरे को अपना फेवरेट मानते थे।

शशि कपूर की कामयाबी का आलम ये था कि वो एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करते थे। तभी तो उनके भाई राजकपूर उन्हे टैक्सी कहकर बुलाने लगे थे। जिसका मीटर हमेशा डाउन रहता है। शोहरत की बुलंदी पर पहुंच चुके शशि कपूर ने कई हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। शादी के 28 साल बाद वाइफ जेनिफर को कैंसर हो गया और वो शशि को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई। जेनिफर के जाने का गहरा सदमा शशि कपूर को लगा। जेनिफर की याद में वो सालों अकेले रहे। वो खुद अपनी देखभाल सही से नहीं कर पाते थे। इसकी नतीजा हुआ कि वो मोटापे का शिकार हो गए। कहते तो ये भी है कि एक बार तो एक बोट पर बैठ कर बीच समंदर जाकर शशि जेनिफर को यादकर खूब चिल्ला चिल्ला कर रोए थे।

समय का पहिया चलता गया। धीरे धीरे जेनिफर के बिना जीने की आदत हो गई। 28 साल जेनिफर के साथ और 31 साल जेनिफर की यादों के सहारे शशि कपूर ने अपनी जिंदगी जी और इस दौरान दूसरी शादी का ख्याल कभी भी उनके मन में नहीं आया। शशि कपूर के कई किस्से मशहूर रहे हैं। पहला तो ये कि उनकी मां उन्हे पैदा ही नहीं करना चाहती थी। जानकारी के मुताबिक चूकि पहले ही दो बेटे हो गए थे इसलिए शशि की मां तीसरा बच्चा नहीं चाहती थी। शशि कपूर की पैदाइश अनचाहे मन से हुई थी, लेकिन जब शशि पैदा हुए तो उनकी खूबसूरती पर सब फिदा हो गए।

ये भी पढ़े: Kapil Sharma की Zwigato के 90 फीसद शो कैंसिल, KRK ने कॉमेडियन को कहा जोकर

Latest Posts

spot_img

you may like