Shanthi Priya ने इस कारण से छोड़ी थी Sunny Deol की फिल्म Veertaa , बोलीं बिकिनी न पहनने के कारण मुझे कई फिल्मों से निकाला  गया था

Shanthi Priya  Left  Sunny Deol  Veertaa For This Reason: 90 के दशक में साउथ और बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों हिस्सा रहीं अभिनेत्री शांति प्रिया, जिन्होंने अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म ‘सौंगध’ में काम किया था, उन्होंने बताया कि एक बार उनको सनी देओल की फिल्म को बीच में छोड़ना पड़ा था। इसके अलावा शांति ने यह भी बताया कि उनके रंग और उनकी कुछ शर्तों के कारण उन्हें कई बड़ी फिल्मों से हाथ भी धोना पड़ा। 

शांति प्रिया ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में सनी की फिल्म ‘वीरता’ को बीच में ही छोड़ने के बारे में बताते  हुए कहा कि, ‘’मैंने सनी देओल के साथ वीरता नाम की एक फिल्म साइन की थी। उन्होंने मुझे जो नैरेशन दिया था उसके हिसाब से जब मैं सेट पर गई, तो वे कुछ गाने का सीक्वेंस कर रहे थे। यह एक गाने का सीक्वेंस था उन्होंने मुझे ऐसे ट्रीट किया जैसे कि मैं कोई जूनियर डांसर हूं, मुझे बैठा दिया। जया जी वहां थीं, प्रोसेनजीत वहां थे, जिन्हें मेरे अपोजिट कास्ट किया गया था।’’

आगे शांति ने बताया कि, “मुझे लगा कि कुछ चल रहा है। मेरा किरदार वैसा नहीं चल रहा था जैसा मुझे बताया गया था। इसलिए मैंने अपने सेक्रेटरी को बुलाया और उनसे कहा कि मुझे संदेह है कि  जिस हिसाब से मुझे लेकर फिल्म बननी थी, उस तरह से बन नहीं रही है। मैं फिल्म नहीं करना चाहती थी।’’

शांति ने आगे बताया कि उन्हें इस फिल्म को छोड़ने पर धमकी भी मिली थी। शांति ने कहा कि, ‘’मेरे सेक्रेटरी और मैंने वीरता के प्रोड्यूसर्स को फोन किया और कहा कि मैं अब यह फिल्म नहीं करना चाहती। उन्होंने कुछ धमकी दी, कि मैंने पहले ही शूट कर लिया है तो अब क्या होगा…मैंने कहा लेकिन मुझे जो नैरेशन दिया गया वह अलग था। तो यह बस ख़त्म हो गया, कोई बड़ा सीन नहीं था। फ़िल्म हुई; मैं अभी भी फिल्म के गाने में नजर आती हूं। उन्होंने कभी भी मेरा सीन नहीं हटाया, मैंने फिल्म भी नहीं देखी, इसलिए मुझे नहीं पता कि उन्होंने किरदार के साथ क्या किया?’’

इसके अलावा शांति ने यह भी बताया कि कई बार उनके रंग को लेकर और फिल्म में बिकिनी न पहनने के चलते उन्हें कई बड़ी फिल्मों से निकाला भी गया था।  

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने बताया कि Gadar 2 के रिलीज होने के बाद SRK ने उन्हें क्या कहा, बोले  Gauri Khan और Aryan Khan ने भी मुझसे बात की?

Latest Posts

spot_img

you may like