Shalin Bhanot का पहली बार इस शख्स ने तोड़ा था दिल, बोले मैं अभी भी Virgin हूं

Shalin Bhanot first heartbreak says he is still  virgin: टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर शालिन भनोट जोकि अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरो में बने रहते हैं। शालिन ने इसी बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए है। अभिनेता ने अपने को वर्जिन बता दिया है, इसके अलावा अपने जीवन से जुड़ी कई और चीजों के बारे में भी बताया है। 

शालिन भनोट ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो वर्जिन है। शालिन से स्लीपओवर का सवाल पूछा गया। इसपर मजेदार जवाब देते हुए शालिन ने मजाक में कहा कि, ‘’मैंने कभी भी किसी के घर पर स्लीपओवर नहीं किया है और मैं अभी भी वर्जिन हूं (हंसते हुए)। हालांकि, मैं एक बार अपने दोस्त के घर पर जरूर रूका था।’’

शालिन ने अपने पहले हार्टब्रेक के बारे में भी बताते हुए कहा कि, ‘’वह जब बच्चे थे और जबलपुर में थे, तो एक दिन वे मिठाईवाले के पास गए और मिठाईवाले से मोर वाली मिठाई बनाने को कहा। लेकिन शालिन के पास सिर्फ दो रुपए थे, तो मिठाईवाले ने कहा कि दो रुपए सिर्फ एक लाइन वाली ही मिठाई बनेगी। मोर वाली मिठाई न मिलने पर शालिन का दिल टूट गया था और यह उनका पहला हार्टब्रेक था।’’ 

इसके अलावा शालिन ने अपनी पहली कमाई के बारे में भी बताया। शालिन जब 11वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने बार में दस दिन शोडा की बोतले बेंची थी और उससे उन्हें 900 रुपए मिले थे। शालिन ने यह भी बताया कि उन्हें किताब पढ़ने का भी काफी शौक है और उन्होंने पहली गीता पढ़ी थी। शालिल की अपनी एक पर्सनल लाइब्रेरी जहां पर वे किताबें पढ़ते हैं। 

शालिन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे इस वक्त टीवी सीरियल बेकाबू में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे हाल ही में रण्डीप हुड्डा की वेब-सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में भी नजर आए थे। यह शालिन का ओटीटी डेब्यू था। इस सीरीज में उन्होंने इंस्पेक्टर बलजीत सिंह का किरदार निभाया है। 

ये भी पढ़ें: Asur के Barun Sobti ने इस कारण से छोड़ा था Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, बोलें दर्शकों ने इस बात का काफी बड़ा मुद्दा बना दिया था

Latest Posts

spot_img

you may like