Shahid Kapoor की वेब-सीरीज Farzi  ने बनाया यह एक नया रिकॉर्ड

Shahid Kapoor Farzi: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता शाहिद कपूर जो इन दिनों अपनी वेब-सीरीज ‘फर्जी’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच उनकी इस वेब-सीरीज ने ओटीटी वर्ल्ड में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। शाहिद की वेब-सीरीज ‘फर्जी’  भारत की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली  वेब-सीरीज बन गई है। 

इस बात की जानकारी ऑरमैक्स मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार वेब-सीरीज ‘फर्जी’ अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज बन गई है। ‘फर्जी’  मार्च के इस हफ्ते में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय वेब-सीरीज बन गई है। ‘फर्जी’ ने 37 मिलियन की व्यूवरशिप पाई है। 

‘फर्जी’ के बाद दूसरे नंबर पर अजय देवगन की वेब-सीरीज ‘रूद्रा-द ऐज ऑफ डार्कनेस’ है, जिसने अबतक 35 मिलियन की व्यूवरशिप पाई है। इसके बाद तीसरे नंबर पर अली फैजल की वेब-सीरीज ‘मिर्जापुर’ का सीजन 2 है, जिसने अबतक 32 मिलियन की व्यूवरशिप पाई है। शाहिद कपूर ने भी अपनी वेब-सीरीज फर्जी के इस रिकॉर्ड पर खुशी जाहिर की है।

शाहिद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा की है। उन्होंने ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’फर्जी का फीवर, आपका बहुत धन्यवाद।’’ इस वेब-सीरीज की इस सफलता पर शाहिद के फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक फैन ने शाहिद के इस वेब-सीरीज की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, ‘’यह बहुत बढ़िया और इसको आपने बहुत अच्छी तरह से प्राप्त किया है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अब हमें फर्जी और फैमिली मैन का क्रॉसओवर चाहिए।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’जनता को अब फर्जी का सीजन 2 चाहिए।’’

बता दें कि, वेब-सीरीज ‘फर्जी’ को राज और डीके द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज को 10 फरवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और केके मेनन की जोड़ी ने इस वेब-सीरीज को काफी मजेदार बना दिया था। इस सीरीज को हिंदी ऑडियंस के अलावा तमिल ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया है। शाहिद कपूर ने ‘फर्जी’  के सीजन 2 को लेकर सकेंत दिए हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan के बेटे Junaid Khan साउथ की इस फिल्म की रिमेक में Sridevi की बेटी के साथ लड़ाएंगे इश्क

Latest Posts

spot_img

you may like