Anees Bazmee की कॉमेडी फिल्म में डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Anees Bazmee film: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता शाहिद कपूर अनीस बज्मी की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं दिया गया है। सूत्रों के अनुसार वे इस फिल्म में डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जून या जुलाई के महीने में शुरू हो जायेगी। शाहिद पहली बार अपनी फिल्मी करियर में डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे।

शाहिद काफी दिनों बाद किसी कॉमेडी फिल्म में नजर आयेंगे। वे पहली बार अनीज बज्मी के साथ किसी फिल्म में काम करते हुए नजर आयेंगे। सूत्रों के अनुसार शाहिद और निर्देशक अनीस अभी भी स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस महीने के अंत तक दोनों स्क्रिप्ट को फाइनल कर देंगे। इस फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी। इस फिल्म के लिए दो बड़ी एक्ट्रेस को चुना जायेगा। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक शाहिद और निर्देशक अनीस बज्मी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि अनीस इस फिल्म की पुष्टि मार्च के अंत तक कर देंगे।

शाहिद को काफी दिनों बाद एक कॉमेडी फिल्म में देखना काफी मजेदार होगा, वे आखिरी बार राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में नजर आए थे। शाहिद लगभग नौ साल बाद किसी कॉमेडी फिल्म में नजर आयेंगे। इसके अलावा अनीज बज्मी के निर्देशन में पहली बार काम करेंगे। अब देखना होगा कि शाहिद, अनीस बज्मी की इस अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में दर्शकों को हंसा पाने में कामयाब हो पायेंगे या नहीं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहिद आखिरी बार फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। वे फिलहाल अभी राज और डीके द्वारा निर्देशित वेबसीरीज ‘फर्जी’ में नजर आने वाले हैं। इस वेबसीरीज से वे अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। यह वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजन प्राइम वीडियो  पर 10 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ के आधिकारिक हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। साल 2013 में आई ‘मुंबई पुलिस’ एक मलयालम फिल्म है। इस फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पुलिस ऑफिसर का मुख्य किरदार निभाया था। शाहिद इसके अलावा अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित एक वेबसीरीज में नजर वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: फिर बदली Samantha Ruth Prabhu की फिल्म Shaakuntalam की रिलीज डेट

Latest Posts

spot_img

you may like