Shah Rukh Khan की Pathaan ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शाहरुख खान की पठान को दुनियाभर से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 530 करोड़ के करीब का कारोबार किया है और दुनिया भर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

Shah Rukh Khan Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। इस फिल्म में सलमान खान ने एक कैमियो भी प्ले किया था। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अब एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब एक बार फिर फिल्म सुर्ख़ियों में आई है। इस फिल्म ने कई नए मुकाम हासिल किए है।

शाहरुख खान की पठान ने अब एक और रिकॉर्ड बनाया है और अब तक 3.25 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने घरेलू बाजार में करीब 530 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बात करें वर्ल्डवाइड की तो पठान ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने एक महीने के अंदर ही यह आंकड़ा पार कर लिया है। पठान 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने महज 33 दिनों में 525 करोड़ की कमाई कर ली है। पठान ने तमिल और तेलुगु में 15 लाख से अधिक टिकट बेचे है। देशभर में 3 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्मों में सबसे आखिरी नाम सलमान खान का है। अब इसमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। इत्तेफाक की बात है कि पठान के साथ सलमान खान भी है। सिनेमाघरों में 3 करोड़ से अधिक टिकट बेचने वाली फिल्मों में ‘दंगल’, ‘सुल्तान’, ‘कल हो ना हो’, ‘गदर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘पीके’, ‘3 इडियट्स’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्में शामिल है।

शाहरुख खान ने 4 साल बाद पठान से वापसी की है। उनकी इस फिल्म को देश और विदेश से बहुत प्यार मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने अपने अंदाज में फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। 2023 में शाहरुख खान की दो और फिल्में रिलीज होने वाली है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर Kartik Aaryan ने बीलो यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like