Shah Rukh Khan की फिल्म Dunki का ट्रेलर इस दिन हो सकता है रिलीज, साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर इतिहास बना सकते हैं किंग खान

Shah Rukh Khans Dunki Trailer To Be Released Soon: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान पहली बार डंकी के जरिए मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने इससे पहले मुन्नाभाई सीरीज की फिल्में, 3 इडियट्स जैसी फिल्म की निर्देशक कर चुके हैं। ऐसे में अब उनसे डंकी को लेकर काफी उम्मीदें हैं। डंकी को लेकर लोगों की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए अभी तक डंकी ड्रॉप 3 रिलीज हो चुका है और माना जा रहा है कि डंकी ड्रॉप 4 के रूप में डंकी का ट्रेलर अब लॉन्च किया जा सकता है।

जानकारी की माने तो, 05 दिसबंर को डंकी के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले डंकी के तीन ड्रॉप टीजर,लुट पुट गया और निकले थे हम कभी घर से गाना रिलीज किया गया है और अब दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार बड़ी ही शिद्दत के साथ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि डंकी इस साल की सबसे ज्यादा मनोरंजक फिल्म साबित होने जा रही है। जिसे आप पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। शाहरूख खान के अलावा डंकी में बोमन ईरानी,तापसी पन्नू,विक्रम कोचर,विकी कौशल और अनिल ग्रोवर लीड में हैं।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म की कहानी को अपने लंबे समय से पार्टनर रहे अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लन के साथ मिलकर लिखा है। हिरानी इससे पहले अभिजात जोशी के साथ संजू,पीके और 3 इडियट्स जैसी फिल्म लिख चुके हैं। ये फिल्म ऐसे लोगों की कहानी है, जो विदेशों में बसे हुए हैं और अपने देश भारत वापस आना चाहते हैं। फिल्म में इसी वापसी की जर्नी को दिखाया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी की अधिकतं फिल्मों में कॉमेडी,इमोशन और देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत होती हैं। इस डंकी फिल्म में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

बात अगर शाहरुख खान के फिल्मों की करें, तो उनकी इस साल ये तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है। साल की शुरूआत में पठान रिलीज हुई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला दी और उसके बाद की कसर जवान ने पूरी कर दी जिसने पठान का रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिया। दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद शाहरुख खान अब इस साल की तीसरी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। अगर इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया, तो शाहरुख खान एक नया इतिहास रच सकते हैं। अब देखते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर कैसा रहता है।

ये भी पढ़े: Mahabharat के कर्ण Pankaj Dheer को मिला था Arjun का रोल, फिर मूंछ निकालने को लेकर नहीं बनी बात तो B.R.Chopra ने दिखा दिया…

Latest Posts

spot_img

you may like