Shah Rukh Khan के बर्थडे पर Dunki के Teaser को रिलीज करने का मेकर्स ने बनाया खास प्लान, फैन्स के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे किंग खान

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की आने वाली फिल्म डंकी को लेकर फिल्म मेकर्स ने खास प्लान बनाया है। इस प्लान के मुताबिक डंकी का टीजर इस खास दिन पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है

Shah Rukh Khans Dunki Teaser To Release On His Birthday: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली फिल्म 4 साल बाद जनवरी में रिलीज हुई जिसका नाम पठान था और दूसरी फिल्म सितंबर महीने में रिलीज हुई जिसे साउथ डायरेक्टर एटली ने निर्देशित किया और फिल्म का नाम जवान है। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह आई और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाकर चली गई। जवान अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। कमाई के मामले में इन दोनों फिल्मों ने हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बन गई हैं। अब इस कड़ी में तीसरी फिल्म डंकी का नाम जुड़ने जा रहा है। जिसे इसी साल के आखिर में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

डंकी की रिलीज में दो महीने से कम का समय बचा है। ऐसे में इस फिल्म के पहले लुक व टीजर के रिलीज की मांग फैन्स व दर्शकों द्वारा पिछले महीने से ही की जा रही है। पर मेकर्स की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया। कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। पर बार बार शाहरुख खान की तरफ से ऐसा कहा गया है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। वो इस साल 58 साल के हो जाएंगे।

शाहरूख खान के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए अब खबर है कि फिल्म मेकर्स द्वारा इस फिल्म डंकी के टीजर की रिलीज को लेकर खास प्लान बनाया गया है। कहा जा रहा है कि शाहरूख खान डंकी के टीजर के साथ फैन्स के बीच में अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करके इस लम्हे को खास बनाएंगे। डंकी फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जो अवैध इमीग्रेशन फ्लाइट थीम पर आधारित है। इसके निर्देशक 3 इडियट्स और मुन्नाभाई जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले राजकुमार हिरानी है।

आपको बता दें कि कल से ही डंकीटीजर हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सेंसर बोर्ड ने डंकी के टीजर को यू सर्टिफिकेट दिया है। शाहरूख खान फैन्स क्लब के कुछ सोशल मीडिया हैंडलर टीजर का टाइम ड्यूरेशन भी लिख रहे हैं। वैसे टीजर के बारे में और ज्यादा जानकारी अब हमें इसकी रिलीज के बाद ही मालुम हो जाएगी। पर इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा तापसी पन्नू,बोमन ईरानी और यहां तक कि विकी कौशल एक कैमियो में दिखाई देंगे। अब देखना ये है कि एसआरके के जन्मदिन पर मेकर्स क्या तोहफा लेकर आते हैं।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan और Salman Khan की Dance Skill पर कोरियोग्राफर Vaibhavi का बड़ा खुलासा, बोली SRK अपने आपको Bad Dancer मानते हैं तो…

Latest Posts

spot_img

you may like