Shah Rukh Khan और Salman Khan की Dance Skill पर कोरियोग्राफर Vaibhavi का बड़ा खुलासा, बोली SRK अपने आपको Bad Dancer मानते हैं तो Salman सेट पर…

सिनेमा परदे पर अपने डांस से लोगों को थियटर में थिरकने के लिए मजबूर करने वाले अभिनेता क्या वाकई में इतने अच्छे डांसर होते हैं। इसका खुलासा हाल ही कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने किया है

Vaibhavi Merchant Reacts To SRK And Salman Khan Dance Skills: सिनेमा परदे पर हमारे चहेते अभिनेता अक्सर अपने डांस द्वारा थियटर में थिरकने को मजबूर कर देते हैं। कभी कभी तो हम कलाकारों के डांस मूव्स को देखकर सरप्राइज भी हो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं क्या वाकई में ये कलाकार अभिनय के साथ ही साथ डांस स्किल में भी महारथ हासिल रखते हैं। क्या हमारे खान्स भी अभिनय में बेमिसाल होने के साथ ही साथ असल में एक अच्छे डांसर हैं। इन सब सवालों का जवाब हाल ही में इन सभी को परदे पर अपने इशारे पर नचाने वाली कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने दिया है और ये भी बताया है कि हमारे खान्स सेट पर डांस को लेकर कितना सहज महसूस करते हैं।

मशहूर कोरियोग्राफर ने हाल ही में शाहरूख खान की रिलीज हुई फिल्मों पठान व जवान के गानों की कोरियोग्राफी की है। इससे पहले वो सलमान खान की फिल्म के लिए भी कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। वैभवी ने हाल में जूम इंटरटेनमेंट को दिए अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि डांसिंग स्किल के मामले में सलमान खान और शाहरुख खान में से बेहतर कौन है। वैभवी ने इस इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म के सेट्स पर सलमान खान को हैंडल करना थोड़ा आसान है वो काफी सहज रहते हैं। सलमान अपने काम को पूरा करने में भरोसा रखते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अपने आपको अच्छा डांसर नहीं मानते हैं।

वैभवी ने आगे कहा कि शाहरुख खान चूकि अपने आपको को अच्छा डांसर नहीं मानते हैं। इसलिए वो उसे पाने के लिए ज्यादा मेहनत करते हैं। वो दूसरे लेवल का इंसान है। जो गोल पाने के लिए हार्ड वर्क करता है और बार बार प्रैक्टिस कर उसे परफेक्ट बनाकर ही दम लेता है। वैभवी कहती हैं कि शाहरुख ने खुद को यह विश्वास दिला दिया है कि वह एक अच्छे डांसर नहीं हैं। यही वजह है कि वह इतनी मेहनत करते हैं। वह बहुत अनुशासनप्रिय हैं।वह खुद को यह विश्वास दिलाने के लिए मानसिक रूप से प्रेरित करते हैं कि वह एक महान नर्तक नहीं है और फिर वह एक प्रक्रिया के तहत इसे करता है। वह मजाक भी करता है और वह कहता है कि देख मैंने कर लिया है प्रैक्टिस, अब तू संभाल लेना।

आपको बता दें कि अगर खान्स के वर्कफ्रंट की करें, तो सलमान खान की टाइगर 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शाहरुख खान की इस साल के आखिर में डंकी आने वाली है। किंग खान की इस साल रिलीज हुई दो फिल्में पठान और जवान के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। अब किंग खान डंकी को लेकर तैयार हैं। देखते हैं कि डंकी और टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़े: Jimmy Shergill ने कहा इस वक्त जो पैसा मिल रहा है वो कम है,  मैं ज्यादा पैसों का हकदार हूं, बोले लोगों को लगता…

ताज़ा ख़बरें