बड़े परदे पर रिलीज से पहले ही Pathaan की OTT डेट आई सामने, इस महीने हो सकती है रिलीज?

Pathaan OTT Release Date Out: शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान इसी महीने की 25 तारीख को बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। जिसका इंतजार सभी बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। विवादों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए लोग ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच पठान को लेकर एक और खबर सामने आई है। ये खबर पठान की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को लेकर है।

जानकारी के मुताबिक ओटीटी पर फिल्म पठान अप्रैल महीने में रिलीज हो सकती है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट में इस फिल्म को लेकर सुनवाई ये दौरान ये बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

शाहरूख खान की फिल्म पठान को CBFC से सर्टिफिकेट मिल चुका है। लेकिन ओटीटी पर रिलीज करने से पहले फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है। जिसके लिए दोबारा ओटीटी के लिए CBFC सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म मेकर को सबटाइटल, क्लोज कैप्शन और देवनागरी में ऑडियो डिस्क्रिप्शन जोड़ने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने फिल्म मेकर को 20 फरवरी तक रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है। तो वहीं CBFC को 10 मार्च तक फैसला लेने को कहा है। ओटीटी पर रिलीज के लिए इतने सारे बदलाव अगर समय पर हो गए तो फिर अप्रैल महीने के आखिर में ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को सिध्दार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और यशराज फिल्म्स इस फिल्म के निर्माता हैं। जबकि फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा, डिंपल कपाडिया जैसे कई दूसरे कलाकारों ने अभिनय किया है। हालाकि इसके एक गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद की वजह से फिल्म को बायकॉट करने की बात कही गई थी। जिसके बाद कुछ सुधारों के साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है।

ये भी पढ़े: ‘बंदूक की नौकरी की है, गोली तो खानी पड़ेगी’ फिल्म Bholaa से Tabu का दमदार मोशन पोस्टर हुआ जारी

Latest Posts

spot_img

you may like