Ranbir Kapoor, Ranveer Singh अच्छा काम कर हैं, लेकिन आजकल ज्यादातर एक्टर्स एक्टिंग पर कम फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, कुछ तो दीवार पे अपने डायलॉग लिख देते हैं:   Seema Bhargava Pahwa

Seema Bhargava Pahwa on today actors: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस सीमा भार्गव पाहवा जोकि अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाती हैं, उन्होंने इस समय के बॉलीवुड एक्टर्स पर तंज कस दिया है।सीमा का मानना है कि आजकल के एक्टर्स एक्टिंग पर कम फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देते है।

सीमा ने राजश्री अनप्लग्ड को एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि, ‘’अब फिल्मों में काफी बदलाव आया है, अभी की फिल्मों की डिमांड बहुत अलग है। अभी हमारे हीरो-हीरोइन को फिट होना बहुत जरूरी है, फिटनेस की तरफ ज्यादा ध्यान है, हमारे समय में बहुत ही हेल्दी हीरो-हीरोइन हुआ करते थे, मतलब हमारी हीरोइन्स भी काफी हेल्दी होती थी। उस समय जीरो फिगर की होड़ नहीं हुआ करती थी, बल्कि पर्फोमेंस की होड़ हुआ करती थी। पहले फोकस होता है था कि हीरोइन की कहानी में अच्छा पर्फोम करे, लेकिन अब हीरोइन के फिगर को देखा जाता है।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए सीमा ने कहा कि, ‘’इसी फिटनेस के चक्कर में अब पर्फोमेंस पर काफी असर पड़ा है। अब फोकस फिटनेस पर ज्यादा है पर्फोमेंस पर नहीं है। पर्फोमेंस के अलावा हम और चीजों पर ज्यादा ध्यना दे रहे हैं। कहानियां बनी, आम आदमी की कहानियां बनी, मिडिल क्लास की कहानियां बनी और रियलिस्टिक सिनेमा बनने लगा है। इसके अलावा फिल्मों में अब टेक्नोलॉजी ज्यादा बढ़ गई है, अब फिजिकल मेहनत कम हो गई है। अभी टेक्नोलॉजी ने अपनी तरफ काफी कुछ खीच लिया है और फिजिकल मेहनत सेट से हटकर जिम में चली गई है। हर एक्टर जिम पर मेहनत कर रहा है, लेकिन मैंने कभी भी कोई एक्टर नहीं देखा, जो डायरेक्टर के साथ स्क्रिप्ट पर मेहनत कर रहा हो। अब सीन्स पर इतना काम नहीं होता है, क्योंकि एक्टर्स कई रीटेक ले सकता है। लेकिन पहले एक्टर्स के पास रीटेक लेने की आजादी नहीं थी, जिसके चलते उसे काफी मेहनत करनी पड़ती थी। अब तो कई बड़े एक्टर्स अपने डायलॉग्स को दीवार पर लिखवा देते हैं।’’

अंत में सीमा ने कहा कि, ‘’इस जनरेशन में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह काफी अच्छा काम कर रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें: Kajol ने कहा कि K3G और DDLJ ने करवा चौथ के मतलब को बदल दिया है, बोलीं अब औरतों को काफी तामझाम करना पड़ता है

Latest Posts

spot_img

you may like