इस महीने OTT पर होगा धमाल, Kareena Kapoor Khan की फिल्म से लेकर Abdul Karim Telgi के Scam तक, एंज्वॉय करिए

इस महीने ओटीटी पर जहां करीना कपूर खान की फिल्म जाने जान, पॉलिटिकल ड्रामा स्कैम 2003 और बंबई मेरी जान रिलीज होने जा रही है

Scam 2003 Jaane Jaan And More Release On OTT: एक तरफ जहां सिनेमाघरों में गदर 2, ड्रीम गर्ल 2, जेलर, ओएमजी 2 जैसी फिल्मों का बोलबाला है। वहीं दूसरी ओर इस महीने ओटीटी पर भी कुछ कमाल की फिल्में व वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जिसे आप इस हफ्ते ओटीटी पर एंज्वॉय कर सकते हैं। इस महीने ओटीटी पर जहां करीना कपूर खान की फिल्म जाने जान, पॉलिटिकल ड्रामा स्कैम 2003 और बंबई मेरी जान रिलीज होने जा रही है। तो आइए जानते हैं कि सितंबर के इस महीने में आखिर ओटीटी पर क्या खास है।

सबसे पहले बात करते हैं स्कैम 2003 की। हंसल मेहता ने 2020 में स्कैम 1992 के जरिए हमें हर्षद मेहता की कहानी को बड़ी ही शिद्दत के साथ बताया था। जिसने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, शेयर मार्केंट और पीएमओ कार्यालय के होश उड़ा दिए थे। स्कैम 1992 के जरिए हमें प्रतीक गांधी जैसे एक्टर की एक्टिंग का कायल बना दिया था। इसी कड़ी में अब एक कदम आगे बढ़ते हुए स्कैम 2003 शुक्रवार को ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। जिसमें हमें अब्दुल करीम तेलगी के कारनामों की काला चिठ्ठा देखने को मिलेगा। प्रतीक गांधी की तरह ही इस बार स्कैम 2003 में हमें गगन देव रियार लीड में देखने को मिलेंगे। इसकी कहानी पत्रकार संजय सिंह की लिखी बुक तेलगी स्कैम से ली गई है।

इसके अलावा अ वेंसडे,स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्में बनाने वाले नीरज पांडे की नई सीरीज द फ्रीलांसर भी आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। द फ्रीलांसर में अनुपम खेर और मोहित रैना लीड में हैं। यह एक रेसक्यू ऑपरेशन पर आधारित है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स पर 2 सितंबर को प्रियंका चोपड़ा की लव अगेन रिलीज हो रही है। तो अगर आप प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को देखने के शौकीन हैं। तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी 7 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखेंगे साथ ही अनुराग कश्यप का भी फिल्म में दमदार रोल दिखेगा।

के के मेनन और अविनाश तिवारी की लीड भूमिका से सजी वेब सीरीज बंबई मेरी जान 14 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज के कुल आठ पार्ट हैं। इसके साथ ही काला नाम की एक सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 सितंबर को रिलीज होगी जिसमें टीवी एक्टर हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे। फिर सितंबर के आखिरी हफ्ते में करीना कपूर खान की लीड भूमिका से सजी फिल्म जाने जान 21 को रिलीज होगी। सुजॉय घोष के साथ करीना कपूर इस फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की Jawan में Alia Bhatt का रिफरेंस आने पर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रियक्शन, बोली और पूरी दुनिया को SRK….

Latest Posts

spot_img

you may like