Sasural Simar Ka 2: सिमर पर आई बड़ी मुसीबत,अदिति का हुआ अपहरण

ससुराल सिमर का 2 के आने वाले एपिसोड में सिमर के सामने ही हो जाता है अदिति का किडनैप। जानिये अब क्या करेंगी सिमर...

Aditi Got Kidnapped: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ससुराल सिमर का 2 (Sasural Simar Ka 2) में आया बड़ा ट्विस्ट। अदिति हो गई है किडनैप। दरअसल सिमर ने अदिति को ओसवाल मेंशन से भगा कर शादी करने का फैसला किया। इतना ही नहीं सिमर (Radhika Muthukumar) अदिति को घर से भगाने में कामयाब भी हो जाती हैं। पर रास्ते में ही अदिति को कोई किडनैप कर लेता है। सिमर के सामने अदिति को किडनैप करके ले जाया जा रहा होता है। पर दूरी ज्यादा होने के कारण सिमर पहचान नहीं पाती हैं अदिति को। और उसी मौके का फायदा उठाकर किडनैपर अदिति को वहां से लेकर रफूचक्कर हो जाता है।

आपको बता दें कि कुछ ही देर बाद सिमर को अदिति नजर आ जाती है। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। यह जानते हुए भी की अदिति का किडनैप हो चुका है, सिमर उनकी मदद नहीं कर पाती हैं। इतना ही नहीं अपनी मदद के लिए सिमर किसी और को भुला भी नहीं पाती हैं। क्योंकि सब से छुपा कर सिमर ने अदिति को घर से भगाया था। अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Shocking! एकता कपूर ने किया नागिन 6 को टाइटैनिक से कंपेयर, ट्रोलर्स की बोलती बंद

Latest Posts

spot_img

you may like