Shocking! एकता कपूर ने किया नागिन 6 को टाइटैनिक से कंपेयर, ट्रोलर्स की बोलती बंद

टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने आगामी सीरियल नागिन 6 को किया टाइटैनिक से कंपेयर। सोशल मीडिया पर हुई थी ट्रोल। जानिये क्या है पूरी बात...

Ekta On Naagin 6 And Titanic: टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने नागिन 6 को किया टाइटैनिक से कंपेयर। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बोल गई बड़ी बात। आज से कुछ ही हफ्तों पहले एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल नागिन 6 (Naagin 6) का पहला प्रोमो लांच किया गया था। जिस प्रोमो को देखते ही लोगों ने एकता कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसी के साथ नागिन 6 के कंसेप्ट पर भी कई सवाल खड़े कर दिए गए। जिससे परेशान होकर एकता कपूर ने कही बड़ी बात। कोरोना महामारी पर बनाए नागिन 6 को उन्होंने सीधे कंपेयर कर दिया टाइटैनिक (Titanic) फिल्म से।  

आपको बता दें कि नागिन 6 का कंसेप्ट कोरोना महामारी पर आधारित है। इसीलिए लोगों ने एकता कपूर की जमकर खिल्ली उड़ाई। जिसके जवाब में एकता कपूर ने कहा, “यही अगर कोई बड़ा इंसान बनाता तो लोग उसे पसंद करते। या इसे विदेशियों द्वारा बनाया जाता तब भी इसकी सराहना की जाती है। जैसे टाइटैनिक, वह भी सच्ची घटना पर आधारित है। उसे लोगों ने बहुत पसंद किया। ऐसा ही कोई विदेशी पांडेमिक या कोरोना वायरस बनाकर परोसता तो हर कोई बड़े प्यार से उसे देखता। मैं जानती थी कि मुझे इस कंसेप्ट के लिए ट्रोल किया जाएगा। मैं इस ट्रॉल्लिंग के लिए तैयार थी। मैं सबको इस सीरियल के जरिए दिखाना चाहती हूं कि लॉकडाउन में लोगों ने क्या कुछ सहा है।”

यह भी पढ़े: VIDEO: जानिए राखी सावंत क्यों शमिता और शिल्पा शेट्टी की तरह खा रही हैं ग्लूटेन-फ्री खाना? सलमान खान बने वजह

एकता कपूर के सीरियल का बोलबाला टेलीविजन पर बहुत है। जहां कुछ लोग उनके सीरियल्स को बिल्कुल पसंद नहीं करते। वही गृहिणिया एकता के सेरिअल्स को बड़े चाव से देखती हैं। नागिन के पहले दो सीजंस को खूब पसंद किए गया था। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के ऊपर से इस सीरियल का पागलपन उतरने लगा। 

अब बात नागिन 6 की कर ले, तो इस सीरियल में नागिन के तौर पर नजर आने वाली हैं बिग बॉस सीजन 15 (Bigg Boss 15) की विजेता अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)। वहीं अभिनेता सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) भी इसी में तेजस्वी के साथ नजर आएंगे। जिन्होंने इस सीरियल के पहले शक्ति-अस्तित्व के एहसास की (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) सीरियल में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। और वह तेजस्वी के साथ बिग बॉस 15 सीजन में भी नजर आए थे। 

यह भी पढ़े: Breaking! यह हुआ था मुनमुन दत्ता के साथ पुलिस स्टेशन में, ऐसा था पुलिस वालों का व्यवहार

ताज़ा ख़बरें