Sara Ali Khan ने सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप की बताई वजह, कहा- सुशांत अपने इस रिलेशनशिप में लॉयल नहीं थे

Sara's Statement To Ncb About Sushant: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में जांच पड़ताल में ड्रग्स एंगल जुड़ने के बाद से एनसीबी और भी बारीकी से पूछताछ कर रही हैं।

Sara’s Statement To Ncb About Sushant: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में जांच पड़ताल में ड्रग्स एंगल जुड़ने के बाद से एनसीबी और भी बारीकी से पूछताछ कर रही हैं। ड्रग्स मामले को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) , सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) को एनसीबी (NCB) ने समन किया था और इस बारे में उनसे घंटों पूछताछ भी हुई। इस जांच को लेकर कहा जा रहा है कि सारा अली खान ने एनसीबी के सामने सुशांत के साथ रिश्ते की बात भी कुबूल की है। वहीं सारा ने ये भी बताया कि ये रिश्ता टूटा क्यों।

एनसीबी ने सारा अली खान से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ को लेकर कहा जा रहा है कि सारा ने सुशांत के साथ अपने रिश्ते की भी बात मानी है। Peeping Moon ने एनसीबी के साथ सारा अली खान की बातचीत को लेकर डीटेल जानकारी देते हुए कहा है कि एनसीबी के सामने सारा अली खान ने स्वीकार किया कि वह सुशांत को डेट कर रही थीं।

ये भी पढ़े: Drugs Connections: बॉलीवुड ड्रग्स मामलें पर सुखविंदर सिंह ने कही ये बात, कहा- बॉलीवुड ही नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में भी होगा क्लीनअप

Sara’s Statement To Ncb About Sushant

पोर्टल को मिली जानकारी के अनुसार, सारा अली खान ने NCB को सुशांत से ब्रेकअप का कारण भी बताया है। सारा ने बताया कि सुशांत अपने इस रिलेशनशिप में लॉयल नहीं थे। सुशांत अपने रिश्ते को लेकर काफी पज़ेसिव रहा करते थे और चाहते थे कि वह (सारा) अपने फिल्ममेकर को कन्विंस करें कि उनकी अगली फिल्म में उन्हें (सुशांत) को ही साइन करे।

बता दें कि इससे पहले सुशांत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने सोशल मीडिया पोस्ट से धमाका किया था। उन्होंने लिखा था कि सुशांत और सारा एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। सैमुअल ने सारा और सुशांत के रिश्ते पर डिटेल में बात की थी। बता दे, एनसीबी ने ड्रग्स मामलें में अब तक 15 से अधिक लोगो को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

Latest Posts

spot_img

you may like