Salman Khan से पहले Bollywood का ये मशहूर एक्टर Aishwarya Rai पर था फिदा, फिल्मों में काम न करने की दी थी सलाह

मॉडलिंग के दौरान ही ऐश की मुलाकात संजय दत्त से हुई थी। ऐश्वर्या राय को देखते ही संजू बाबा अपना दिल हार गए थे

Sanjay Dutt Warned Aishwarya Rai To Stay Away From Bollywood: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की पहचान बॉलीवुड की एक उम्दा अदाकारा के रूप में होती है। एक्ट्रेस आजकल वो हिंदी फिल्मों से थोड़ा दूर हैं लेकिन साउथ की फिल्मों में ऐश काम कर रही है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन पैन इंडिया फिल्म पोन्नियिन सेल्वम और पोन्नियिन सेल्वम 2 में नजर आई हैं। इन दोनों ही फिल्मों में ऐश के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बात अगर ऐश्वर्या राय के शुरूआती दौर की करें, तो ऐश ने मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में कदम रखा था। मॉडलिंग के दौरान ही ऐश की मुलाकात संजय दत्त से हुई थी। दोनों साथ में एक ऐड की शूटिंग कर रहे थे। ऐश्वर्या राय को देखते ही संजू बाबा अपना दिल हार गए थे।

एक्टर संजय दत्त 90 के दशक में अपने करियर के चरम पर थे। ऐसे में वो ऐश को देखते ही बोल्ड हो गए थे। संजय दत्त ने एक फिल्मी मैगजीन सिने ब्लिट्स से बातचीत में इस बारे में बातचीत की थी। संजू बाबा के मुताबिक 1993 के आसपास उनकी मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब वो फिल्मों में काम नहीं कर रही थी। विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ऐश संजू बाबा के साथ काफी घुल मिल गई थी। संजू बाबा ने आगे कहा कि वो ऐश की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। उन्होने तब ऐश को एक तरीके से वार्न करते हुए कहा कि मॉडलिंग में ही अपना करियर बनाना।

संजू बाबा ने आगे ऐश को सलाह देते हुए कहा था कि फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश मत करना। यहां से दूर रहना क्योकि यहां अगर तुम दो कदम आगे बढ़ने की कोशिश करोगी, तो लोग तुम्हे पीछे खींचने की कोशिक करेंगे। कहने का मतलब था कि फिल्मों में अपना मुकाम बनाना काफी संघर्ष भरा है। संजय दत्त की इस सलाह से ऐश्वर्या राय बच्चन भी सहमत थी। बाद में ऐश ने शुरूआती दौर के कई प्रोजेक्ट रिजेक्ट कर दिए थे लेकिन फाइनली ऐश ने मणिरत्नम की फिल्म ईरूवर से अपना डेब्यू किया और फिर 2000 में ही और प्यार हो गया के जरिए बॉबी देओल के अपोजिट बॉलीवुड में भी कदम रख दिया।

ऐश ने फिर शाहरूख खान के साथ देवदास,मोहब्बतें,सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके सनम,अक्षय खन्ना के साथ ताल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। अभिनेता संजय दत्त के साथ भी ऐश्वर्या राय ने दो फिल्में शब्द और हम किसी से कम नहीं में काम किया है। ऐश आज बच्चन परिवार की बहू और एक बेटी आराध्या की मां हैं।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan ने जब Underworld के गुर्गों को दी थी खुली चुनौती, कहा था मैं पठान हूं तुम्हारे साथ काम नहीं करूंगा चाहो…

Latest Posts

spot_img

you may like