Pathaan की सफलता पर Sanjay Dutt ने कही यह बड़ी बात

पठान की सफलता पर अभिनेता संजय दत्त ने इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ी बात भी कही है

Sanjay Dutt on Pathaan: शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अबतक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से अधिक तक की कमाई कर ली है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने इस फिल्म की सफलता पर शाहरुख को बधाई दी है। इसी बीच बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता संजय दत्त ने भी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी बात बोल दी हैे। उन्होंने फिल्म पठान की पूरी टीम को बधाई दी है और प्रोत्साहन दिया है।

संजय दत्त ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से फिल्म पठान पर अपने विचार रखते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’पठान की सफलता दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए जश्न मनाने का एक कारण है। आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण और पूरी टीम को उनके प्रयासों और सफलता के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए।’’

बता दें कि, 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘पठान’ अभी तक सिनोमाघरों में टिकी हुी है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है। ‘पठान’ से शाहरुख को चार साल बाद जाकर कोई हिट फिल्म मिली है। इससे पहले उनकी चार-पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं। 

अगर बात करे संजय दत्त की तो वे आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘श्मशेरा’ में नजर आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वे इंडो-पोलिश वॉर एपिक फिल्म ‘द गुड महाराजा’ में नवानगर के राजा दिग्विजिय सिंहजी जडेजा का मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को विकास वर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म को जी7 फिल्म्स पोलैंड द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रही है। 

इसके अलावा संजय दत्त विजय थलापति की पैन इंडिया फिल्म ‘थलापति 67’ में एक मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। संजय जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। साथ ही वे फिल्म रोमेंटिक कॉमेडी ‘घुड़चड़ी’ में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट रवीन टंडन होंगी।

ये भी पढ़ें: जानें kartik Aaryan की Aashiqui 3 में उनके अपोजिट कौन होगा

Latest Posts

spot_img

you may like