जानें kartik Aaryan की Aashiqui 3 में उनके अपोजिट कौन होगा

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म आशिकी 3 में उनके अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। इस फिल्म को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जायेागा

kartik Aaryan-Aashiqui 3: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए उनके अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक नए चेहरे को लाया जायेगा। सूत्रों के अनुसार ‘आशिकी 3’ के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट इस फिल्म में इंडस्ट्री में पहले से स्थापित किसी एक्ट्रेस को नहीं लेंगे। 

मुकेश भट्ट आशिकी फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी नई एक्ट्रेस को लॉन्च करना चाहते हैं। उनका मानना है कि आशिकी फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों में नई एक्ट्रेस को चुना गया था। आशिका फ्रेंचाइजी का लक्ष्य ही नए चेहरों को लॉन्च करना है। फ्रेश टैलेंट को मौका देने के कारण ही है यह फ्रेंचाइजी इतनी बड़ी सुपरहिट रही है। 

मुकेश ने कई लड़कियों के ऑडिशन लिए हैं पर उन्हें अभी तक कोई सही लड़की नहीं मिली है। 

सूत्रों के अनुसारा मुकेश भट्ट का कहना है कि अभी ‘आशिकी  3’ की स्क्रिप्ट पर भी काम चल रहा है। इसीलिए इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को चुनना मुश्किल हो रहा हैे। एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए, उसके बाद ही लीड एक्ट्रेस का चुनाव किया जाना संभाव हो पायेगा। लेकिन हम अभी नई एक्ट्रेस को ढूंढ रहे है और यह तय कि कार्तिक के अपोजिट एक नए चेहरे को ही चुना जायेगा।

आपको बता दें कि, इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट आशिकी (1990) में नए एक्टर राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लॉन्च किया गया था। इसके बाद साल 2015 में आया इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लॉन्च किया गया था। ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट रही थी। अब आशिकी 3 में बॉलीवुड के नए सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया जायेागा।

बता दें कि, आशिकी 3 को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म को मुकेश भट्ट और टी-सीरीज के भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक इस फिल्म में मुख्य किरदार निभायेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म को अगले साल सीधे सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक आखिरी बार फिल्म ‘फ्रेडी’ में नजर आए थे। वे ‘आशिकी 3’ के अलावा ‘शहजादा’, ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आयेंगे। उनकी ‘शहजादा’ इसी महीने 17 फरवरी को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें:Kartik Aaryan, Aap Ki Adalat में हुए इमोशनल बोले, ‘’मैं एक फैनमेड सुपरस्टार हूं’’

ताज़ा ख़बरें