Ghudchadi Trailer: Sanjay Dutt और Raveena Tandon की रोमांटिक कॉमेडी के बीच क्या दो प्यार करने वालों का बदलेगा रिश्ता? जानिए क्या है ये डबल कंफ्यूजन

संजय दत्त और रवीना टंडन की लीड भूमिका से सजी फिल्म घुड़चढ़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो लोगों को हंसाएगी भी और प्यार करने वालों को मुसीबत में भी डालेगी

Sanjay Dutt & Raveena Tandon’s Ghudchadi Trailer Released: अभिनेता संजय दत्त और रवीना टंडन की लीड भूमिका से सजी फिल्म घुड़चढ़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में हमें जल्द ही संजू बाबा और रवीना टंडन की ये फिल्म देखने को मिलेगी। 9 अगस्त को रिलीज होने वाली ये फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी फ्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये फिल्म एक शानदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साबित होगी। ऐसे मेकर्स को उम्मीद है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को थोड़ा सा कंफ्यूज भी करेगा, क्योकि फिल्म का सब्जेक्ट ही ऐसा है।

फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन के अलावा खुशाली कुमार और पार्थ समथान की फ्रेश जोड़ी हमें सिनेमा स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। खुशाली और पार्थ दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले होते हैं, लेकिन इसी बीच पार्थ के पिता संजय दत्त और खुशाली की मां रवीना टंडन का प्यार परवान चढ़ने लगता है और दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। अब अगर संजय दत्त और रवीना टंडन की शादी होती है, तो पार्थ और खुशाली कुमार का रिश्ता प्रेमी प्रेमिका से बदलकर भाई बहन का हो जाएगा। यही इस फिल्म का सस्पेंस है। अब क्या ऐसा होगा, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

संजू,रवीना,पार्थ और खुशाली कुमार के बीच अरूणा ईरानी भी सहायक भूमिका में हैं। तो अब देखना ये है कि पहले घोड़े पर कौन चढ़ता है। बाप या बेटा। इसलिए इस फिल्म का टाइटल भी घुड़चढ़ी रखा गया है। जो काफी रोचक भी है। बिनॉय के गांधी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से टीवी एक्टर पार्थ समथान अपना फिल्मी डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं निर्देशक की भी यह पहली फिल्म है। दो जेनरेशन की स्टोरी बयां करती ये फिल्म अब ओटीटी पर अगस्त में स्ट्रीम होने जा रही है।

जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर शेयर करते अभिनेता संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि प्यार द डबल..डबल द कंफ्यूजन।

ये भी पढ़े: ‘मैं भागकर शादी करना चाहता था..’ Sonakshi Sinha को पत्नी बनाने के बाद बोले Zaheer Iqbal!

Latest Posts

spot_img

you may like