Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए Salman Khan ने बनाया यह नया रूल्स, वरना गेम से हो जायेंगे दूर

Bigg Boss 16 Promo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। वही दर्शक भी इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस का 15 सीजन अभी तक काफी सुपरहिट रहा है। वहीं अब अपने 16वें सीजन को सुपरहिट बनाने के लिए शो के मेकर्स काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वही बिग बॉस 16 से एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शो के रूल्स बताते हुए ते नजर आ रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि कलर्स टीवी ने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का एक नया प्रोमो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि देखते ही देखते वायरल हो रहा है और फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर रहा है। बिग बॉस 16 से सामने इस प्रोमो वीडियो में भाईजान सलमान खान शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमेशा की तरह यह पहली बार हैं। यह बिग बॉस टाइम है। इसके अलावा वह यह बताते नजर आ रहे हैं कि इस बार घर में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के लिए क्या रूल होंगे। लेकिन इस वीडियो में वह बताते हैं कि बिग बॉस 16 में इस बार रूल है कि कोई रूल नहीं है। ऐसे में उनकी इस प्रोमो ने फैंस के एक्साइटमेंट को काफी हद तक बढ़ा दिया है।

बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से एक और प्रोमो सामने आया था जिसमें सलमान खान बताते नजर आए थे कि, 15 सालों तक बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने गेम खेला लेकिन इस बार खुद बिग बॉस गेम खेलेंगे। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेविटी से लेकर घोड़े की चाल और दिन में तारे दिखाने तक इस बार कंटेस्टेंट के लिए हर गेम काफी मुश्किलों भरा होने वाला है। बता दे कि कहा जा रहा है कि सलमान खान का शो बिग बॉस 16 इस बार 1 से 8 अक्टूबर के बीच लांच हो सकता है। हालांकि इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 यह भी पढ़ें : Juhi Chawla और Soha Ali Khan की वेब सीरीज Hush Hush का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like