Salman Khan के फैन्स को भाईजान के बर्थडे पर लगा जोर का झटका, इस बड़ी वजह से आज नहीं रिलीज होगा Sikandar का Teaser, आखिर क्यों?

फिल्म अभिनेता सलमान खान के बर्थडे पर मेकर्स सिकंदर का टीजर रिलीज करने वाले थे लेकिन इस बड़ी वजह से टीजर रिलीज फिलहाल टाल दिया गया है

Salman Khan Sikandar Teaser Release Postponed: फिल्म अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स दर्शकों व सलमान खान के फैन्स को सिकंदर के टीजर रिलीज का बड़ा तोहफा देने वाले थे। लेकिन अब सिकंदर का टीजर रिलीज नहीं किया जाएगा। सिकंदर का टीजर रिलीज नहीं होने से फैन्स थोड़े निराश जरूर हैं। इस बात की जानकारी फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। टीजर रिलीज के नये डेट की घोषणा भी कर दी गई है। ऐसे में जानिए अब भाई जान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर कब रिलीज होगा।

इस वजह से नहीं रिलीज हुए सिकंदर का टीजर:

दरअसल कल रात देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। इस वजह से पूरे देश में सरकार ने सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में फिल्म के मेकर ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में आज फिल्म सिकंदर के टीजर को रिलीज न करने का फैसला लिया है। इस बारे में फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी मुहैया कराई है। मेकर ने पोस्ट में लिखा है कि हमारे देश के आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सलमान खान की लीड भूमिका से सजी फिल्म सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए शुक्रिया।

कल जारी हुआ था सिकंदर का पहला लुक:

सलमान खान के जन्मदिन से एक दिन पहले इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था और इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि 27 दिसंबर को सिकंदर का टीजर रिलीज किया जाएगा। पर अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म के पहले लुक में भाई जान का बहुत ही डैशिंग लुक सामने आया है। सूट बूट पहने सलमान खान का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। हाथों में हथियार लिए दबंग खान लोगों के होश उड़ाने जल्द ही सिनेमा घरों में आ रहे हैं। वैसे 2025 की ईद सलमान खान के नाम होगी। किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के बाद सलमान खान की ये बड़ी रिलीज फिल्म है। जिससे दर्शकों के साथ ही साथ फिल्म समीक्षकों को भी बड़ी उम्मीद है कि ये फिल्म सलमान खान के हिट का सूखा खत्म करेगी।

सलमान खान की इस फिल्म में वो पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। रश्मिका के अलावा फिल्म में प्रतीक पाटिल बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी लीड रोल में होंगे। तो वहीं इस फिल्म को ए.आर.मुरूगदास निर्देशित कर रहे हैं। जो अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। तो हम सभी को इस फिल्म के टीजर,ट्रेलर व थिएटर में रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहेगा। उम्मीद है कि इस फिल्म की सफलता फिर से भाई जान की किस्मत का सितारा बुलंद करेगी।

ये भी पढ़े: Salman Khan Birthday Bash: बहन Arpita Khan ने आयोजित की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, खान परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स आए नजर

Latest Posts

spot_img

you may like