Ek Tha Tiger समेत इन बड़ी हिट फिल्मों की पहली चॉइस नहीं थे Salman Khan, कुछ बड़े एक्टर्स ने इन फिल्मों को मना किया, तो कुछ फिल्मों में बाद में सलमान को कास्ट  किया गया

Salman Khan Was Not The First Choice For These Big Hit Films Including Ek Tha Tiger: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। दिवाली जैसे व्यस्त त्योहार होने के बावजूद इस फिल्म की ओपनिंग डे के लिए एक अच्छी एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है। फैंस को सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी काफी पसंद है, फैंस को सलमान को अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर के किरदार में देखना काफी पसंद है। 

सलमान ने भी अपने इस किरदार को काफी मासी अवतार दिया है, लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान इस फिल्म की पहली चॉइस नहीं थे। ‘एक था टाइगर’ के लिए पहले आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान को अप्रोच किया था, लेकिन किसी कारणवश शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके बाद यह फिल्म सलमान खान को लेकर बनाई गई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया। ‘एक था टाइगर’ के अलावा भी सलमान खान कई बड़ी हिट फिल्मों की पहली चॉइस नहीं थे। तो आज हम सलमान खान की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बतायेंगे जिनकी वे पहली चॉइस नहीं थे। 

फिल्में जिनकी पहली चॉइस सलमान खान नहीं थे:

1.मैंने प्यार किया: साल 1989 में आई  सलमान खान की हीरो के तौर पर डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान पहली चॉइस नहीं थे। यह फिल्म पहले कई एक्टर्स को ऑफर की गई थी। यह फिल्म पीयूष मिश्रा, प्रोसेनजीत चटर्जी और दीपक तिजोरी समेत कई और एक्टर्स को ऑफर की गई थी। लेकिन यह सभी एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो पाए थे। इसके बाद सलमान खान आखिरी एक्टर थे, जिन्हें इस फिल्म के फाइनली कास्ट किया गया था।

2.करण अर्जुन: साल 1995 में आई शाहरुख खान और सलमान खान की हिट फिल्म ‘करण-अर्जुन’  के लिए भी सलमान खान पहली चॉइस नहीं थे। करण सिंह के रोल के लिए अजय देवगन पहली चॉइस थे, लेकिन किसी कारणवश अजय इस फिल्म को नहीं कर पाए थे और फिर सलमान खान को उनकी जगह कास्ट किया गया था। 

3.जुड़वा : 1997 में आई सलमान खान की यह कॉमेडी फिल्म जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था, इस फिल्म के लिए भी सलमान पहली चॉइस नहीं थे। गोविंदा इस फिल्म को करने वाले थे, लेकिन सलमान खान ने गोविंदा से यह फिल्म मांग ली थी। सलमान ने गोविंदा को फोन करके कहा था कि, ‘चीची भईया, कितनी हिट फिल्मों दोगे, एक फिल्म मुझे भी दे दो।’ इसके बाद गोविंदा ने डेविड धवन इस फिल्म को सलमान खान के साथ बनाने को कहा था।

4.जब प्यार किसी से होता है: सलमान खान की  रोमेंटिक फिल्म  ‘जब प्यार किसी से होता है’ को साल 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस रोमेंटिक फिल्म के लिए भी सलमान पहली चॉइस नहीं थे। यह फिल्म पहले आमिर खान के साथ बनने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश आमिर ने इस फिल्म को छोड़ दिया। इसके बाद सलमान खान ने यह फिल्म की। 

5.बीबी नंबर 1: 1999 में आई यह जुड़वा के बाद गोविंद की दूसरी फिल्म थी, जिसे सलमान खान ने किया था। इस फिल्म को सलमान से पहले गोविंदा ही करने वाले थे, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग दौरान गोविंदा कई दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे और इसीलिए गोविंदा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद सलमान खान ने यह फिल्म की थी। 

6.दबंग: साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की यह सुपरहिट फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी। चुलबुल पांडे के रोल में सलमान खान ने काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि, सलमान से पहले इस फिल्म के लिए इस फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप रण्डीप हुड्डा और इरफान को कास्ट करना चाह रहे थे। लेकिन जब इस फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस करने के बारे में सोचा, तो उन्होंने इस फिल्म में सलमान खान को कास्ट करने का फैसला लिया। 

ये भी पढ़ें: Tiger 3 से पहले Salman Khan की ये फिल्में भी दिवाली पर हुई थी रिलीज, जानें कितनी फिल्में रही हिट और कितनी फ्लॉप?

Latest Posts

spot_img

you may like