Sagar Parekh ने बताया कि किस कारण के चलते उन्हें Anupamaa से निकाला गया, बोले मुझे बुरा नहीं लग रहा है?

Sagar Parekh Told Reason Of His Exit  From Anupamaa: पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में ‘समर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता सागर पारेख जिन्हें अब इस सीरियल ने निकाल दिया गया है। सागर पारेख जोकि पिछले एक साल इस शो से जुड़े हुए थे और दर्शकों को भी उनका किरदार काफी पसंद आ रहा था, लेकिन फिर भी उन्हें इस सीरियल को अलविदा कहना पड़ा। सागर पारेख ने इस सीरियल को जानबूझकर नहीं छोड़ा, बल्कि उन्हें यह सीरियल मेकर्स के कहने पर छोड़ना पड़ा है। इसके अलावा सागर को इस सीरियल से निकाले जाने पर उन्हें बुरा भी नहीं लगा है। सागर ने बताया है कि एक बड़े कारण के चलते मेकर्स ने उनके किरदार को सीरियल से खत्म किया है। 

सागर पारेख ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सीरियल से निकाले जाने पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’पिछले तीन सालों से शो लगातार टॉप पर था, और मैं अपने एक्जिट को लेकर किसी को भी दोष नहीं देना चाहता हूं। शो से मुझे निकाले जाने का मुख्य कारण हैं-टीआरपी में कमी आना और इस चीज हर मेकर को डर लगेगा। हमारे पास कोई स्टोरी नहीं थी जो ऑडियंस को एक बड़ा धक्का दे। और पिछने कुछ महीने में मेकर्स ऑडियंस को इस प्रकार का ही ट्विस्ट देना चाह रहे थे और उन्हें पता नहीं था कि ‘समर’ अब शो को छोड़ने वाला है, लेकिन हम लोगों इस चीज को लेकर पहले से ही तैयार थे।’’

इसके अलावा सागर ने यह भी बताया कि वे भी मेकर्स के इस फैसले का समर्थन करते हैं, क्योंकि यह जरूरी था। सागर ने कहा कि,  ‘’मैं एक ऐसा अभिनेता हूं जो स्टोरी को सपोर्ट करेगा अगर यह मेरे एक्जिट पर निर्भर थी और हमने मेरे एक्जिट को काफी अच्छी तरह से किया है। इसके लिए कुछ बुरा फील करने वाली बात नहीं है। मैंने इससे पहले भी काफी अच्छा काम किया है, लेकिन अनुपमा का अनुभव बिल्कुल अलग था।’’

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने कहा Sushant Singh Rajput के साथ ब्रेकअप उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था, बोलीं मैं Vicky Jain से कहती थी..

Latest Posts

spot_img

you may like