Dinesh Lala Yadav Nirahua नहीं, बल्कि इन्हे हैं Amrapali Dubey पर Crush, जानिए कौन है वो…

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपना 37 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हे बधाई देते हुए इस एक्ट्रेस ने आम्रपाली को अपना क्रश बता दिया है

Saba Khan Has A Crush On Amrapali Dubey: भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे अब 37 साल की हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस को फैन्स के साथ ही कई भोजपुरी सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सभी का शुक्रिया कहते नहीं थक रही हैं। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को आम्रपाली दुबे का क्रश माना जाता है। इन दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी वायरल हो चुकी हैं। यहां तक कि इन दोनों के शादी तक की खबरें भी आ चुकी हैं, पर सब खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं।

एक्ट्रेस के जन्मदिन पर पता चला है कि वो किसी और की क्रश हैं। जी हां अगर आप ये सुनकर हैरान हैं, तो जान लीजिए ये शख्स निरहुआ नहीं बल्कि कोई और ही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है वो जिसे आम्रपाली पर क्रश है। दरअसल आम्रपाली के जन्मदिन पर बधाई देने वालों में एक्ट्रेस सबा खान का नाम भी शामिल है। सबा ने सोशल मीडिया पर आम्रपाली को बधाई देते हुए ऐसा कुछ लिख दिया है। जो वायरल हो गया है। सबा ने लिखा है कि जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो माई क्रश। आपको ईश्वर हर वो चीज प्रदान करे, जो आप चाहती हो। खुश रहिए,हेल्दी रहिए और खूबसूरत बनी रहिए, बहुत सारा प्यार।

मजे की बात ये है कि आम्रपाली ने इस पर रिप्लाई भी किया है। आम्रपाली ने जवाब में लिखा है कि बहुत बहुत धन्यवाद सबा। सबा ने जो फोटो शेयर किया वो लगता है कि आम्रपाली की आने वाली फिल्म बीवी हो तो ऐसी का है। जिसमें वो एक वकील का किरदार निभा रही है। बहरहाल लहरें भोजपुरी की तरफ से भी आम्रपाली जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। वैसे देखा जाए तो, सोशल मीडिया पर बहुत सारे यूजर्स ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है और आम्रपाली को लेकर प्यार भी जताया है।

बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें, तो एक्ट्रेस आजकल निरहुआ हिंदुस्तानी फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा मां भवानी और बीवी हो तो ऐसी की शूटिंग विक्रांत सिंह के साथ कर रही हैं। जो आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में आम्रपाली की दिनेश लाल यादव के साथ मंडप रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

ये भी पढ़े: Arvind Akela Kallu का नाम ”कल्लू” क्यों पड़ा, बोले दादा जी संगीत के खिलाफ थे

Latest Posts

spot_img

you may like