आजकल कहां है ‘रोजा’ गर्ल मधु? अजय संग काम कर बनी थी फ़िल्मी Queen, फिर अचानक क्यों हुई गायब!

हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ मधु ने साउथ फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इसी बीच उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी रचा ली।

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्मों में से एक ‘फूल और कांटे’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी। यह अजय देवगन की डेब्यू फिल्म थी। इसी फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस मधु नजर आई थी जिन्हें भी अच्छी खासी सफलता हाथ लगी। हालांकि कुछ गिनी चुनी फिल्मों में काम करने के बाद मधु फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई। आज 26 मार्च को मधु अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस के बारे में..

अजय संग किया डेब्यू
दरअसल, अजय की तरह ही मधु ने भी फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से मधु हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रही। इसके बाद उन्होंने ‘जालिम’, ‘जेंटलमैन’, ‘यशवंत’, ‘दिलजले’ जैसी फिल्मों में काम किया। खास बात उन्हें फिल्म ‘रोजा’ से बड़ी सफलता हाथ लगी। इतना ही नहीं बल्कि रोजा से उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल कर लिया गया। हालांकि फिर वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब होने लगी।

दरअसल हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ मधु ने साउथ फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इसी बीच उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी रचा ली और इंडस्ट्री से दूर हो गई। बहुत कम लोग जानते हैं कि मधु मशहूर अभिनेत्री जूही चावला की जेठानी भी है।

क्यों छोड़ दिया बॉलीवुड?
एक इंटरव्यू में जब मधु से बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि एक फिल्म से उन्हें बिना बताए बाहर कर दिया गया। उन्हें यह खबर एक न्यूज़ पेपर से मालूम हुई जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दौहरे रवैया से परेशान हो गई थी जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपने पति के बिजनेस में हाथ बंटाया।

बता दे मधु ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी हो लेकिन आज भी वह सुर्ख़ियों में रहती है और लग्जरी लाइफ जीती है। आए दिन मधु की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। मधु 2 बेटियों की मां बन चुकी है जो उन्ही की तरह खूबसूरत है।

ये भी पढ़ें: OTT पर रिलीज होने को तैयार Salman की भांजी अलीजेह की फिल्म Farrey, जानिए कहां देख सकेंगे?

Latest Posts

spot_img

you may like