Sushmita Sen के “मैं सिंगल हूं” वाले बयान पर Rohman Shawl ने किया रिएक्ट, बोले 6 साल से हम साथ हैं, ये सब देख रहे हैं

सुष्मिता सेन ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अभी भी सिंगल हैं। एक्ट्रेस के इस बयान पर उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने रिएक्ट करते हुए अपने दिल की बात कह दी है

Rohman Shawl’s Reaction To Sushmita Sen’s Statement: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार होने वाली सुष्मिता सेन अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक पोडकास्ट में शामिल हुई थी। जिसमें बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर विस्तार से बातें की थी और ये भी बताया था कि वो अब सिंगल हैं और सिंगल होने का आनंद ले रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सुष्मिता सेन रोहमान शॉल के साथ रिलेशनशिप में थी और तीन साल पहले दोनों अलग हो चुके हैं। पर सबसे मजेदार बात ये है कि ब्रेकअप होने के बाद भी सुष्मिता और रोहमान अक्सर एक साथ नजर आते हैं। सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमान ने अब इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रोहमान शॉल ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा है कि ये सब जानते हैं कि हम एक्ट्रेस के साथ किस तरह का बॉन्ड शेयर करते हैं। रोहमान ने ये भी कहा कि हम 6 साल से एक साथ में हैं और ये सभी जानते हैं। इसमें नया क्या है। हम हमेशा से फ्रेंड थे और अब भी हैं। हम एक दूसरे के साथ एक अनोखा बॉन्ड शेयर करते हैं और ये बाहर भी दिखता है। आपको बता दे कि सुष्मिता सेन हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में नजर आई थी। जिसमें उनके साथ रोहमान शॉल भी थे और रोहमान शॉल ने सुष्मिता को इस मौके पर फैन्स की भीड़ से बचाते हुए उनकी कार तक सुरक्षित पहुंचाया था। सोशल मीडिया पर रोहमान और सुष के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे थे और रोहमान की यूजर्स तारीफ भी कर रहे थे।

सौजन्य से (रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम)

दरअसल सुष्मिता सेन हाल ही में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की पोडकास्ट में शामिल हुई थी। जहां सुष्मिता और रिया दोनों ने बातचीत में एक दूसरे की लव लाइफ व रिलेशनशिप को लेकर विस्तार से बातें की थी। इसी दौरान सुष्मिता सेन ने कहा था कि मैं यहां इस वक्त आपके शो में बैठी हुई हूं, इस वक्त मेरी लाइफ में कोई पुरूष नहीं है। मैं इस समय सिंगल हूं। मुझे फिलहाल किसी में दिलचस्पी भी नहीं है। ब्रेक लेना प्यारा है क्योंकि मैं उससे पहले लगभग पांच साल तक रिश्ते में थी और वह एक लंबा, लंबा समय था।

एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा कि “मेरे जीवन में कुछ अविश्वसनीय रूप से अद्भुत लोग हैं जो मेरे दोस्त हैं और वे सभी बस एक पल का इंतजार कर रहे हैं। कि मैं उन्हें फोन करूं और कहूं, ‘देखो, मैं कार बाहर निकाल रही हूं, बैकसीट पर बैठो। हम गोवा जा रहे हैं। सुष्मिता सेन के इस बयान के बाद अब उनके मुताबिक पूर्व ब्वॉयफ्रेंड रोहमान शॉल ने रिएक्ट किया है और कहा कि वो 6 साल से साथ में हैं। अब देखना ये है कि एक्ट्रेस इस पर कैसे प्रतिक्रिया देती हैं।

ये भी पढ़े: 2 बड़ी एक्ट्रेस को डेट करने पर मिला ‘धोखेबाज’ का टैग, पिता Rishi से ऐसे थे Ranbir के संबंध, छलका दर्द!

Latest Posts

spot_img

you may like