Rocky aur Rani Ki Prem Kahani  रिलीज होने से पहले ही हुई फ्लॉप

Rocky aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जोकि इसी साल सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। करण जौहर इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने वाले हैं। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले फ्लॉप की ओर अग्रसर हो रही है। इस फिल्म को 61 प्रतिशत लोग सिनेमाघरों में जाकर नहीं देखना चाहते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ऐसा कह रहे हैं।

कमाल ने यह आकंड़ा अपने एक सर्वे के आधार पर दिया है। कमाल ने आज ही अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर करण जौहर की फिल्म  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर एक सर्वे किया। इस सर्वे में उन्होंने इस फिल्म को लेकर दर्शकों का रूझान जाना है। 

कमाल ने आज अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’करण जौहर ने लगातार छह फ्लॉप फिल्में दी हैं। तो क्या आप उनकी आने वाली बकवास फिल्म #रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थिएटर में देखेंगे?’’ इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए 24 प्रतिशत लोगों ने इस फिल्म को देखने के लिए हामी भरी हैं। इसके अलावा 61 प्रतिशत लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में न देखने के पक्ष में वोट किया है। 

इन 61 प्रतिशत लोगों में से 28 प्रतिशत लोग फिल्म देखना ही नहीं चाहते हैं,वही बाकी 33 प्रतिशत लोग इस फिल्म को फ्री में भी नहीं देखना चाहते हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी पर सिर्फ 13 प्रतिशत लोग ही इस फिल्म को देखना चाहते हैं। अगर इन आकड़ो को देखें तो करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी फ्लॉप होती हुई दिख रही है। बहरहाल यह तो फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी या नहीं। 

बता दें कि, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमेंटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को करण जौहर द्वारा ही निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: Gadar 2 की रिलीज से पहले दिखा Sunny Deol और Amisha Patel का जलवा, इस जोड़ी पर सभी हुए लट्टू

Latest Posts

spot_img

you may like