K.G.F: Chapter 2: रॉकिंग स्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ 2’ के बाद डायरेक्टर प्रशांत नील ने बढ़ाई अपनी फीस

साउथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से डायरेक्टर प्रशांत नील की पॉपुलैरिटी में हुआ इजाफा। इसलिए डायरेक्टर ने बढ़ाई अपनी फीस

KGF 2 Director Prashanth Neel: साउथ सुपरस्टार यश की हालिया रिलीज फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही कर दिया। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला हैं। यह फिल्म दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा था जिसकी वजह से यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में भी अपना सिक्का जमा लिया। इस फिल्म में जहां एक ओर एक्टर यश की खूब तारीफ़ हुई वही दूसरी ओर फिल्म डायरेक्ट करनेवाले डायरेक्टर प्रशांत नील ने ऑडियंस की वाहवाही लूटी। इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए डायरेक्टर प्रशांत नील ने 25 करोड़ रुपये लिए। 

लेकिन अब आपको बता दे कि डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म केजीएफ 2 के अपार सफलता के बाद अब अपनी फीस को दुगनी कर दिया हैं। आज प्रशांत नील ऐसा नाम बन चुके है जिसके साथ काम करने के लिए हर स्टार रेडी हैं। वही आपके जानकारी के लिए बता दे कि साउथ डायरेक्टर प्रशांत नील आलरेडी साउथ के 2 बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी फिसभी बढ़ा ली हैं। मगर फिर भी प्रोडक्शन हाउस उनके साथ काम करने के लिए राजी हैं।

बता दे कि डायरेक्टर प्रशांत नील इन दिनों साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। ख़ास बात बता दे कि इस फिल्म को होमबोले फिल्म ही प्रोड्यूस कर रही है जिसने यश की फिल्म केजीएफ को प्रोड्यूस किया था। वही अब ताजा जानकारी की माने तो प्रशांत अब नै फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए 50 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लेंगे।

बता दे कि ख़बरों के अनुसार प्रशांत नील ने साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है जिसे मैथरी मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगी। इसके लिए प्रशांत नील 50 करोड़ रुपये लेंगे। वही खबरें यह भी है कि प्रशांत नील ने केजीएफ फिल्म में प्रॉफिट में भी अपना हिस्सा लिया हैं।

ये भी पढ़े: Breaking: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब रामचरण, जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ ओटीटी का करेगी रुख 

Latest Posts

spot_img

you may like