जब RJ Anmol को Amrita Rao के पापा को पटाने के लिए Aamir Khan की मदद लेनी पड़ी, आमिर ने किया था यह काम

 RJ Anmol took Aamir Khan help to impress Amrita father: इंडस्ट्री के जाने-माने रेडियो जॉकी अनमोल जिन्हें आरजे अनमोल के नाम से जाना जाता है। अनमोल जोकि बॉलीवुड की अभिनेत्री अमृता राव के पति है। इन दोनों की जोड़ी वाइफ और हसबैंड वाली जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग पर रहती है। अनमोल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अमृता रावा के पापा को पटाने के लिए आमिर खान की मदद ली थी। 

अनमोल ने इस बात का खुलासा हाल ही में द कपिल शर्मा के शो में किया है। अनमोल ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘’मैंने थियेटर में रेट्रो फिल्में दिखाने का एक सेगमेंट शुरू किया था। इस सेगमेंट में हम फिलम तीसरी मंजिल भी दिखाने वाले थे। आमिर खान भी यह फिल्म देखना चाहते थे। तो उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया ताकि हम दोनों साथ में फिल्म देखने जाए। जब हम कार में बैठे तो आमिर मेरे काम की तारीफी करने लगे। इसी दौरान मैंने आमिर से कहा कि क्या ये बाते आप अमृता के पापा के सामने बोल सकते हो, क्योंकि उस समय मैं अमृता को डेट कर रहा था। इसके अलावा मैं पहली बार अमृता के पापा से फिल्म की स्क्रीनिंग दौरान मिलने वाला था।’’

अनमोल ने आगे बताया कि, ‘’जब अमृता और उनके पापा फिल्म स्क्रीनिंग में आए, तो मैं होस्टिंग कर रहा था। इसी दौरान आमिर ने अमृता के पापा के सामने मेरी काफी तारीफ की।’’

बता दें कि, हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर आरजे अनमोल सहित देश के जाने-माने आरजे जीतू राज, मलिश्का, अनुराग पांडे और नावेद पहुंचे। इस दौरान ने इन सभी ने शो पर काफी मस्ती की। इस एपिसोड में नावेद ने अर्चान सिंह पूरण की नौकरानी के साथ एक प्रैंक किया। इसके अलावा शो के दौरान कपिल ने नावेद को लेकर भी एक खुलासा किया है। कपिल ने बताया कि उन्होंने अपना अरोड़ा वाला किरदार नावेद के एक कैरेक्टर से कॉपी किया था। 

ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput का एक अनदेखा वीडियो किया साझा, फैन बोला क्यों ढोंग करती हो?

Latest Posts

spot_img

you may like