Rishabh Shetty और  Yash ने की PM Modi से मुलाकात, बोली यह बात

Rishabh Shetty-Yash-PM Modi: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी और यश ने देश के प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यश और ऋषभ शेट्टी ने होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर के साथ मिलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रोड्यूसर और दोनों अभिनेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के बारे में बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की जानकारी प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से की और ऋषभ शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से की। होम्बले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर, यश, ऋषभ शेट्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर साझा की। 

होम्बले फिल्म्स ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’पीएम नरेंद्र मोदी जी से अच्छी मुलाकात। उनसे हमने हमने नए भारत और प्रगतिशील कर्नाटक को आकार देने में मनोरंजन उद्योग की भूमिका पर चर्चा की। #बिल्डिंगएबेटरइंडिया में योगदान देने पर हमें गर्व है। आपका दूरदर्शी नेतृत्व और प्रोत्साहन हमारे हमें अच्छे काम के लिए प्रेरित करता है।’’ इसी तरह की पोस्ट ऋषभ शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर डाली है।”

बता दें कि, यश और ऋषभ शेट्टी के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को पैन इंडिया और वर्ल्ड लेवल पर लाकर खड़ा किया है। यश की केजीएफ और केजीएफ 2 और ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने पैन इंडिया लेवल पर धूम मचा दी थी।  इन तीन कन्नड़ फिल्मों ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कौशल को दिखाया था। इन कन्नड़ फिल्मों को खूब वाहवाही मिली और इसके अलावा पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की थी। इन तीन फिल्मों ने अपने रिलीज के समय बाकी बॉलीवुड फिल्मों से काफी अच्छा बिजनेस किया था। आपको बता दें कि यश और ऋषभ की इन फिल्मों का होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो यश एक अनटाइटल्ड फिल्म जिसका टाइटल अभी ‘यश 19’ दिया गया है, में नजर आयेंगे। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में यश के अपोजिट पूजा हेडगे होंगी और यह एक रोमेंटिक एक्शन फिल्म होगी। यश इसके अलावा फिल्म ‘केजीएफ 3’ में भी नजर आयेंगे। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी भी अभी अपनी फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल ‘कांतारा-2’ की स्क्रिप्ट को लिखने में व्यस्त है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जायेगी।

ये भी पढें: Thalapathy  Vijay के बाद अब साउथ के यह सुपरस्टार भी करेंगे  SRK की Jawan में कैमियो

Latest Posts

spot_img

you may like