Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput का एक अनदेखा वीडियो किया साझा, फैन बोला क्यों ढोंग करती हो?

Rhea Chakraborty shares sushant singh rajput unseen video fans reacts: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। अभिनेता ने आज है कि दिन 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेता की डेथ एनिवर्सरी पर ऊनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनके साथ एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। 

रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुशांत सिंह राजपूत का एक अनदेखा वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’काश तुम यहां होते।’’ रिया की इस वीडियो पर अब फैंस मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैैन ने रिया की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’क्यों ढोंग करती हो।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये पोस्ट करक झूठा प्यार दिखा चाहता हो मिस…प्यार था तो मारा क्यों?’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’नागिन मार के अब दिखाबा करती है।’’

 हालांकि, कुछ फैंस इस पोस्ट के लिए रिया को सपोर्ट कर रहे है। एक फैन ने रिया को सपोर्ट करते हुए लिखा लिखा कि, ‘’आप इतने बुरे वक्त से गुजरीं। आप उस वक्त प्यार की जरूरत थी। लेकिन इस क्रूर दुनिया के लिए खेद है। काश उन्हें पता होता, प्यार क्या होता है! रिया आशा ही सब कुछ है। आगे के सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मैं आपका फैन नहीं हूं, लेकिन हां मैं आपके लिए वहां रहूंगा, आपका समर्थन करता हूं जैसा कि मैं आपके पीठ पीछे पहले दिन से करता आ रहा हूं।लव।’’ 

इसके अलावा एक और फैेन ने रिया को सपोर्ट करते हुए लिखा कि, ‘’’मैं इस चीज को समझ सकती हूं। मैंने भी 2020 में एक कार दुर्घटना के कारण अपने मंगेतर को खो दिया। मुझे पता है यह कैसा लगता है। लेकिन उनकी मौत के लिए मुझे कभी दोषी नहीं ठहराया गया, आपकी स्थिति मेरी कल्पना से कहीं अधिक है। आशा है कि  आपके जीवन में जल्द ही सबकुछ ठीक होगा। यह मुश्किल है।’’

रिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे रोडीज में जज के रूप में नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ फैंस  को रोडीज में रिया की एंट्री बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh ने अपने पीरियड से जुड़ा बताया एक बुरा अनुभव, बोलीं मेरी पैंट खून से लाल हो गई थी और किसी ने कुछ बोला तक नहीं

Latest Posts

spot_img

you may like