Rhea Chakraborty को ‘चुड़ैल’ शब्द है काफी पसंद, बताया पिछले तीन सालो में कोई फिल्म क्यों नहीं की, काला-जादू को लेकर बोली यह बात?

Rhea Chakraborty Likes Word Witch Says This About Black Magic: बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जिनको साल 2020 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में आरोपी पाया गया था। इस दौरान रिया को काफी कुछ झेलना पड़ा था। रिया को मीडिया ट्रायल, सीबीआई का ट्रायल और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की ट्रोलिंग। रिया के पिछले तीन साल काफी संघर्ष और अवसाद से भरे रहे हैं। इस दौरान लोगों ने चुड़ैल कहकर पुकराना शुरू कर दिया था। इसी बीच रिया ने बताया कि उन्हें चुड़ैल शब्द काफी अच्छा लगने लगा है और उन्होंने पिछले तीन सालों में कोई फिल्म क्यों नहीं की?

रिया ने हाल ही में आयोजित हुए ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों और प्रभाव के बारे में बताया है। रिया ने इसी प्रोगाम में मजाक में चुड़ैल शब्द के बारे में बताते हुए कहा कि, “मुझे चुडैल नाम पसंद है। मुझे लगता है यह दिलचस्प है. मैं उस समय के बारे में सोचती हूं, डायन कौन थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज की सदस्यता नहीं लेती थी या उसका अपना तरीका नहीं था, या उसकी अपनी राय थी जो उस समय पुरुषों और पितृसत्तात्मक समाजों की लोकप्रिय राय के खिलाफ थी। शायद मैं ही वह व्यक्ति हूं। शायद मैं एक चुडैल हूँ। शायद मैं काला जादू करना जानती हूँ, कौन जानता है? लेकिन मुझे सच में काला-जादू नहीं आता है।’’

इसके अलावा रिया ने बताया कि उन्होंने बीते इन तीन सालों में कोई काम क्यों नहीं किया? रिया ने कहा कि, ‘’जहां तक ​​काम की बात है तो कई बार मैंने उनसे यही कहा कि मुझे कास्ट मत करो, ट्रोल हो जाओगे। अगर आप मुझे अभी साइन करेंगे तो फिल्म ट्रोल हो जाएगी, आप ट्रोल हो जाएंगे और यह फिल्म के लिए अच्छा नहीं रहेगा। तो उस आग को शांत होना ही था, शायद अब कोई आएगा और कहेगा कि चलो साथ में एक फिल्म करते हैं और शायद दुनिया के बारे में मेरी  समझ अब थोड़ी बदल गई है।’’

बता दें कि, रिया ने हाल ही में रोडीज शो में जज के तौर पर वापसी की है। रिया अब जल्द ही फिल्मों में भी कमबैक करती हुई नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Khufiya में Wamiqa Gabbi के से*स सीन पर KRK ने कहा कि गरीब घर की लड़कियों को यह सब करना पड़ रहा है और सरकार सो रही है

Latest Posts

spot_img

you may like