पैसों के लिए सुशांत का इस्तेमाल, खाई जेल की हवा.. फिल्मों से ज्यादा कंट्रोवर्सी में रही Rhea Chakraborty!

रिया चक्रवर्ती ने सबसे पहले MTV इंडिया पर VJ के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा में काम किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अदाकारा रही है जो अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए लाइमलाइट में रही। इन्हीं में से एक पापुलर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी है जो अपनी फिल्मों से कम बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कारण उन्होंने खूब सुर्खियां लूटी। रिया चक्रवर्ती का नाम उन दिनों काफी चर्चा में रहा जब मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ। बता दे आज 1 जुलाई को रिया चक्रवर्ती अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और उनकी नेटवर्थ के बारे में….

इस फिल्म से बॉलीवुड में आई रिया
1 जुलाई 1992 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जन्मी रिया चक्रवर्ती 32 साल की हो गई है। बता दे रिया चक्रवर्ती ने सबसे पहले MTV इंडिया पर VJ के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा में काम किया और फिर वह बॉलीवुड में एंट्री कर पाई। रिया चक्रवर्ती को सबसे पहले फिल्म ‘मेरे डेड की मारुति’ में देखा गया था। साल 2013 में रिलीज हुई है फिल्मबॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थी। इसके बाद रिया को ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘बैंक चोर’, ‘सोनाली केबल’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन उनकी यह फिल्में सिनेमाघरों में कोई खास नहीं चल पाईहालांकि फिर भी रिया चक्रवर्ती करोड़ों की मालकिन है।

कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट की माने तो रिया चक्रवर्ती की नेटवर्थ 11 करोड़ के आसपास है। वह हर साल 30 लाख की कमाई करती जबकि उनकी 1 महीने की कमाई ढाई लाख रुपए से अधिक है। ऐक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए 30 लाख रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा मुंबई में उनका एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 85 लाख के आसपास बताई जाती है। बता दे रिया के पास 20 लाख की टोयोटा और 23 लाख की एक जीप भी है।

एक्ट्रेस ने खाई जेल की हवा
रिया चक्रवर्ती का नाम उन दिनों काफी लाइमलाइट में रहा जब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ हुई। दरअसल, रिया और सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इसी बीच अभिनेता की मौत हो गई जिसमें रिया चक्रवर्ती फंस गई थी। इस दौरान रिया पर गंभीर आरोप लगे थे। कई लोगों ने उन्हें ये तक कहा दिया था कि, उन्होंने पैसों के लिए सुशांत को डेट किया। इस दौरान रिया ने भी सुशांत को लेकर अजीबोगरीब बयान दिए जिसकी वजह से उन्हें 1 महीने जेल की हवा खानी पड़ी थी। आलम ये है कि, आज भी सुशांत के फैंस रिया को ट्रोल करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या हुआ था मौत की रात? Sushant के सुसाइड ने इंडस्ट्री को दिया तगड़ा झटका, आज भी नहीं उभरे फैंस और परिवार!

Latest Posts

spot_img

you may like