‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं, उन्होंने मुझे 7 साल दिए..’ जब शत्रुघ्न सिन्हा ने कुबूल की थी रीना रॉय संग अफेयर की बात!

पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के तीन बच्चे जिसमें बेटे के नाम लव-कुश और बेटी का नाम सोनाक्षी सिन्हा है। सोनाक्षी ने कई फिल्मों में काम किया है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की जोड़ी काफी पॉपुलर रही। इन दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया तो निजी जिंदगी में भी इन दोनों का अफेयर किसी से नहीं छुपा। हालांकि वक्त ने फिर ऐसा सितम किया कि यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए। आज यानिकि 15 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस खास मौके पर कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की प्रेम कहानी क्यों खत्म हो गई?

कालीचरण’ के सेट से शुरू हुआ था इश्क
15 जुलाई को जन्मे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना फ़िल्म करियर बतौर विलेन शुरू किया था, हालांकि फिर हीरो के रूप में उन्हें कामयाबी हासिल हुई। इसी बीच मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थी, उनके साथ काम करने के लिए हर कोई बेकरार रहता था। रीना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी जिसमें ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ जैसी फिल्में शामिल है।

इसी बीच फिल्म ‘कालीचरण’ के सेट पर रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात हुई। दोनों की जोड़ी जहां फिल्मों में कमाल कर पाई तो असल जिंदगी में भी यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा की शादी पूनम चांदीरमानी से हो गई।

अभिनेता ने कुबूल किया था रिश्ता
कहा जाता है कि, शादी के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना को डेट किया था। एक इंटरव्यू में खुद शत्रुघ्न सिन्हा रीना के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर चुके थे। उन्होंने कहा था कि, “रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल रहा है। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी फीलिंग रीना के लिए बदल गईं। लेकिन मेरी मानें तो यह बढ़ गई हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए।”

बता दे पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के तीन बच्चे जिसमें बेटे के नाम लव-कुश और बेटी का नाम सोनाक्षी सिन्हा है। जब सोनाक्षी ने अपने करियर शुरू किया था तो उनकी शक्ल रीना राय से मिलती थी और कई लोगों ने यह तक कह दिया था कि सोनाक्षी पूनम की नहीं बल्कि रीना रॉय की बेटी है। हालांकि शत्रुघ्न, सोनाक्षी सिन्हा, रीना रॉय ने इसे केवल अफवाह बताया।

ये भी पढ़ें: Kareena ही नहीं इस एक्ट्रेस से भी धोखा खा चुके हैं Shahid, छलका अधूरी प्रेम कहानी का दर्द!

Latest Posts

spot_img

you may like