Kareena ही नहीं इस एक्ट्रेस से भी धोखा खा चुके हैं Shahid, छलका अधूरी प्रेम कहानी का दर्द!

शाहिद आखरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए जिसमें कृति सेनन भी थी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। एक यह रोबोटिक प्रेम कहानी थी।

अपने चॉकलेटी लुक के लिए मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहिद ने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया और अब वह इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। जहां शाहिद की फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता तो वही उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं है। एक समय पर पापुलर एक्ट्रेस करीना के साथ उनका अफेयर काफी लाइमलाइट में रहा। अब पहली बार शाहिद कपूर ने अपने ब्रेकअप पर बात की और साथ ही बताया कि उन्हें एक साथ 2 औरतों ने धोखा दिया। तो चलिए जानते हैं शाहिद कपूर की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में…

क्या बोले शाहिद कपूर?
अब हाल ही में शाहिद कपूर एक इंटरव्यू में शामिल हुए जहां पर उन्होंने अपने ब्रेकअप पर बात की। दरअसल, वह नेहा धूपिया के शो में पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि उन्हें एक समय पर दो-दो महिलाओं ने धोखा दिया। शाहिद कपूर ने कहा कि, “मैं एक के बारे में तो श्योर हूं, लेकिन मुझे दूसरे के बारे में थोड़ा शक है। मुझे लगता है कि उनमें से कुछ लोगों ने दिया है। मैं उनमें से किसी का भी नाम नहीं लूंगा।” इस दौरान नेहा पूछती है कि “क्या ये वही दो फेमस महिलाएं हैं, जिन्हें आपने डेट किया था?” इस दौरान शाहिद कपूर ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन फैंस इशारों इशारों में समझ गए कि शाहिद किन अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं। खैर शाहिद ने इन एक्ट्रेस का नाम लेने से इनकार किया।

How Many Women’s Cheated on Shahid Kapoor?
byu/Haterskahater inBollyBlindsNGossip

इन 2 एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं शाहिद
बता दे जब शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनका नाम करीना कपूर के साथ जुड़ा। रिपोर्ट की माने तो शाहिद कपूर और करीना ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। कहने वाले यह भी कहते हैं कि करीना और शाहिद एक दूजे से शादी करने वाले थे लेकिन अचानक उनके रिश्ते में खटास आ गई और फिर यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

करीना से अलग होने के बाद शाहिद कपूर की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी और इस दौरान उनका नाम जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा। प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काफी लंबे समय तक रिलेशन में रहे लेकिन अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी रचा ली।

बात करें शाहिद के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। एक यह रोबोटिक प्रेम कहानी थी जिसे दर्शकों ने भी प्यार दिया।

ये भी पढ़ें: जब कोई एक्ट्रेस शादी के लिए राजी नहीं थी.. 10 साल बड़े Saif से शादी के बाद Kareena ने दिया था ऐसा बयान!

ताज़ा ख़बरें